Saif Ali Khan Farhan Akhtar Movie: सलमान खान के बाद सैफ अली खान के साथ फरहान अख्तर करेंगे फिल्म
Saif Ali Khan Farhan Akhtar New Movie: सैफ अली खान हैवान के बाद फरहान अख्तर के सााथ कर सकते हैं फिल्म, जानिए फिल्म से जुड़े अपडेट
Saif Ali Khan Farhan Akhtar New Movie (Image Credit- Social Media)
Saif Ali Khan Farhan Akhtar Movie: सैफ अली खान बॉलीवुड के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। काफी दिनों से सैफ अली खान की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। लेकिन इसके बाद भी सैफ अली खान बैक टू बैक फिल्मों और वेब-सीरीज में नजर आते रहे हैं। सैफ अली खान जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म हैवान में उनके साथ नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान अक्षय कुमार से लड़ते हुए नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है।
सैफ अली खान फरहान अख्तर के साथ करेंगे फिल्म (Saif Ali Khan Farhan Akhtar Movie)-
सैफ अली खान जहाँ अक्षय कुमार के साथ हैवान मूवी में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, तो वहीं अब जाकर वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान 25 साल बाद फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ फिर से जुड़ने जा रहे हैं, फिल्म "दिल चाहता है" के बाद नजर आएंगे। एक्सेल कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिनमें आमिर खान, सनी देओल और पौराणिक महाकाव्य "कर्ण" शामिल हैं। वहीं, सितंबर 2026 में इसकी अगली फिल्म "मिर्जापुर: द मूवी" सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सैफ अली खान और फरहान अख्तर की फिल्म को लेकर किसी प्रकार का अन्य अपडेट सामने नहीं आया है। अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि सैफ अली खान और फरहान अख्तर की फिल्म का टाइटल क्या होगा। और फिल्म में कौन-कौन से स्टार कास्ट नजर आने वाली है।
सैफ अली खान अपकमिंग मूवीज (Saif Ali Khan Upcoming Movies)-
सैफ अली खान आने वाले दिनों में अक्षय कुमार के साथ हैवान फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे। सैफ अली खान हीरो के किरदार में हैं। अक्षय कुमार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। ये फिल्म 2016 में आई मलयालम फिल्म ओप्पम का रीमेक है।