Alia Bhatt Alpha: अल्फा देखने के लिए मिल रहें पैसे, बस करनी होगी तारीफ, हिट कराने के लिए मकर्स ने चली चाल

Alia Bhatt Film Alpha: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को लेकर एक हैरान कर देने वाली अपडेट मिली है, जिसके मुताबिक अल्फा मूवी देखने के लिए दर्शकों को पैसे दिए जा रहें हैं, आइए बताते हैं।

Update:2026-07-03 17:59 IST

Alia Bhatt Film Alpha Marketing strategy 

Alia Bhatt Film Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा आज से थिएटरों में रिलीज हो गई है। यशराज फिल्म्स की स्पाई फिल्म होने की वजह से दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा क्रेज बना हुआ था, लेकिन अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो दर्शकों से इसे बहुत ही नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जी हां! फिल्म में दर्शकों को यदि कुछ पसंद आया है तो वो ऋतिक रोशन का कैमियो है। अल्फा को जहां नेगेटिव रिस्पांस मिल रहा है, वहीं इसी बीच एक हैरान कर देने वाली बात पता चली है, दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म को देखने के लिए मेकर्स पैसे भी दे रहें हैं, आइए डिटेल में बताते हैं।

अल्फा देखने के लिए मिल रहें पैसे

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी बड़ी फिल्म अल्फा रिलीज हो गई है, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल हैं। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया, हालांकि इसके बावजूद भी थिएटर खाली ही रह गए। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जहां थिएटरों के अंदर अल्फा देखने के लिए सिर्फ गिने चुने लोग नजर आ रहें हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अल्फा ओपनिंग डे पर 7-8 करोड़ तक का कलेक्शन कर लेगी, हालांकि अल्फा को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देख यही लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाएगी।


फिलहाल, इन सबके बीच अल्फा मूवी से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली बात पता चली है, जी हां! सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि अल्फा के मेकर्स फिल्म देखने के लिए पैसे दे रहें हैं, इतना ही नहीं, वे पैसे देंगे ही साथ ही मूवी के टिकट का भी पैसा वापस कर देंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बता रहा है कि - एक मैसेज आया है, देखिए कैसे मार्केटिंग हो रही है। फिल्म देखनी है 3 जुलाई को, फिल्म की तारीफ करते हुए एक रील डालनी है, जिसके बाद 1000 रूपए मिलेंगे और टिकट का पैसा भी दे दिया जाएगा। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में और लोगों ने सहमति जताते हुए कहा कि उनके पास भी इस तरह का मैसेज आया है। इस वायरल वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है कि अल्फा के मेकर्स फिल्म को हिट कराने के लिए क्या सच में ऐसी मार्केटिंग कर रहें हैं। मैसेज में साफ लिखा हुआ है कि ये ऑफर मुंबई के इंफ्लुएंसर्स के लिए है| 

Full View
Tags:    

Similar News