Kumbh Viral Girl Monalisa के पति का बड़ा आरोप- पुलिस कर देगी एनकाउंटर, पिता ने ले लिए सारे पैसे..

Kumbh Viral Girl Monalisa: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के पति फरमान खान ने बड़ा खुलासा किया है, और साथ ही मोनालिसा के पिता पर भी गंभीर आरोप लगाया है।

Update:2026-07-03 16:52 IST

Kumbh Viral Girl Monalisa 

Kumbh Viral Girl Monalisa Video: महाकुंभ 2025 में अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं, उन्होंने कुछ महीने पहले ही मुस्लिम धर्म के फरमान खान से शादी रचाई थी, जिस वजह से उनका परिवार संग रिश्ता खराब हो गया है। मोनालिसा के घरवालों से उनकी अनबन चल रही है, क्योंकि मोनालिसा के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी मुस्लिम से शादी रचाए। वहीं मोनालिसा फरमान खान संग शादी कर उनके साथ ही रह रहीं हैं और अब उनके पति फरमान ने मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

मोनालिसा के पति फरमान खान का बड़ा आरोप

मोनालिसा के पति फरमान खान ने हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि पुलिस उनका एनकाउंटर कर सकती है। जी हां! फरमान खान ने कहा, "MP पुलिस लगातार हमारे पीछे है, चाह रही है एनकाउंटर करना। या तो मोनालिसा का मारकर मेरा नाम लगा देगी, या मुझे मारके कहानी खत्म कर देगी, क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं है।"

Full View

मोनालिसा के पिता पर भी लगाया गंभीर आरोप

मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने पिता जय सिंह भोसले पर भी बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने बताया कि पिता ने उनके सारे पैसे ले लिए हैं। पति ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हमारी शादी के बाद बिना परमिशन के एटीएम कार्ड से इनके पिता ने सारे पैसे निकाल लिए। हालांकि हमें उनसे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन बिना परमिशन के उन्होंने पैसे निकाल लिए।"

बताते चलें कि, मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने फरमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया था, हालांकि बाद में फरमान को केरल हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से 11 मार्च 2026 को केरल के एक मंदिर में शादी की थी। इस शादी के बाद काफी विवाद हुआ था, मामला पुलिस तक जा पहुंचा था। शादी के बाद मोनालिसा ने खुलासा किया कि उनके घरवाले उनकी शादी बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, लेकिन वे फरमान खान से प्यार करती थीं, जिस वजह से उन्होंने फरमान से मंदिर में शादी की।

Tags:    

Similar News