क्या Ananya Birla ने Anant Ambani के साथ शादी का रिश्ता ठुकराया था, वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा
Ananya Birla Coffee With Karan Episode: अनन्या बिरला कॉफी विथ करण सीजन 9 का हिस्सा बनी, जहाँ पर उन्होंने अपने द्वारा मैरिज प्रस्ताव को ठुकराने की बात की, जिसके बाद अनंत अंबानी का नाम चर्चाओं में
Ananya Birla Rejected Anant Ambani Marriage Proposel (Image Credit-Social Media)
Ananya Birla Marriage: अनन्या बिरला कॉफी विथ करण सीजन 9 का हिस्सा बनी थी। उनके साथ अनन्या पांडे भी नजर आई, इस दौरान अनन्या बिरला से करण ने शादी के बारे में सवाल पूछा जिसके बाद अनन्या ने जो जवाब दिया, उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। अनन्या बिरला ने कहा कि उनको अमीर घराने से दो बार शादी का रिश्ता आया था। लेकिन उन्होंने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। जिसके बाद अनन्या बिरला का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेटिजन्स उनको ट्रोल कर रही हैं।
क्या अनन्या बिरला ने अनन्त अंबानी का रिश्ता ठुकराया (Is Ananya Birla Rejected Anant Ambani Marriage Proposel)-
अनन्या बिरला ने जैसे ही बताया कि उन्होंने शादी का रिश्ता दो बार ठुकराया है। और ये शादी का रिश्ता किसी आम खानदान से नहीं था। बल्कि काफी अमीर घराने से था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी के नाम के चर्चे होने लगे।
एक यूजर ने लिखा- अनन्या बिरला ने ठुकरा दिया था अंबानी के घर के बहू बनने का प्रस्ताव
वो भी एक बार नहीं, दो- दो बार
सुनिए, ख़ुद खुलासा कर रही हैं.
https://x.com/priyarajputlive/status/2123087120298623308?a=C1NJ8XcOaZ1LobSMEcw&s=19
एक यूजर ने लिखा- हे भगवान, क्या अंबानी परिवार ने अपने बेटे अनंत अंबानी के लिए अनन्या बिड़ला को दो बार शादी का प्रस्ताव भेजा था और दोनों ही बार उन्हें ठुकरा दिया गया?
https://x.com/bekhayalime/status/2123064974008529040?a=Ww7K6vnQeVuiU1ieJlk&s=19
एक यूजर ने लिखा- कुमार मंगलम बिरला की बेटी, जानी मानी बिज़नेस्वुमेन, पूर्व पॉप सिंगर और बिरला फैमिली की सदस्य अनन्या बिरला काफी विथ करण के शो में गई थी जहां पर उन्होंने इशारो ही इशारों में बड़ा खुलासा कर दिया।
जब करण ने अनन्या से पूछा कि - आपको कभी भी किसी बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट फैमिली से शादी के प्रपोजल आए है क्या ?
तब अनन्या का जवाब था - हां ऐसा कई बार हुआ कि एक ही आदमी से बार बार रिश्ते के बात सामने आए और वो थी अंबानी फैमिली के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ शादी। लेकिन मैने उसे हर बार मना कर दिया था।
https://x.com/cuteshivi77/status/2123241575572816341?a=fR6ndtdw2Od5MnkfScc&s=19
एक यूजर ने लिखा- करोड़ों की दौलत और बड़े कारोबारी घराने का नाम भी शादी के लिए काफी नहीं!
Ananya Birla ने एक ऐसे रिश्ते को दो बार ठुकराने का खुलासा किया है,
जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
Koffee With Karan 9 में Karan Johar ने उनसे पूछा कि क्या कभी किसी बड़े उद्योगपति परिवार की ओर से शादी का प्रस्ताव आया है?
Ananya ने बताया कि एक ही व्यक्ति की ओर से कई बार
https://x.com/PawanGoswami011/status/2123282655857049700?a=fu7Zkd8CPJkTnZPiu1s&s=19
एक यूजर ने लिखा- अनन्या बिड़ला ने शादी के दो प्रस्ताव ठुकराने के बारे में बात की, लेकिन कहीं भी अनंत अंबानी का नाम नहीं लिया
लेकिन सोशल मीडिया के लोगों ने अपनी ही अदालत लगा ली और सीधे अनंत अंबानी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
हैरानी की बात यह है कि 'कॉफी विद करण' में अनन्या सलमान खान की तरफ इशारा कर रही थीं, लेकिन कुछ लोगों ने जबरदस्ती अंबानी परिवार को इस मामले में घसीट लिया।
https://x.com/Dr_Priyanka0/status/2123277486830362906?a=j3FkoiuNgj1twGVA_i4&s=19
बता दे कि अनन्या बिरला ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन अनंत अंबानी को लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। बता दे कि अनन्या बिरला और पूरा बिरला परिवार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बन चुके हैं।