Panchayat Season 5 Release Date: पंचायत सीजन 5 की रिलीज डेट जारी, फुलेरा में बदलेगा सत्ता का खेल
Panchayat Season 5 Kab Aayega: TVF की पंचायत सीजन 5 प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी,लौटेंगे सचिव जी और फुलेरा के रंग
Panchayat Season 5 Release Date (Image Credit- Social Media)
Panchayat Season 5 Release Date: द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित इस नए सीज़न में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक समेत कई कलाकार नजर आएंगे, जो एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदारों को निभाते दिखाई देंगे_
पंचायत सीजन 5 कब रिलीज होगी (Panchayat Season 5 Kab Release Hogi)-
पंचायत सीज़न 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को होगा। एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा के जाने-पहचाने गांव और सबके चहेते सचिव जी की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा। इस नए सीज़न में सीरीज़ की लोकप्रियता और दर्शकों से इसके गहरे जुड़ाव को आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें एक बार फिर दर्शकों को इसके दिलचस्प किरदारों, गांव की आपसी उठापटक और हल्के-फुल्के हास्य, भावुक पलों और स्थानीय राजनीति का खास मेल देखने को मिलेगा। पंचायत सीज़न 5 का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। दीपक कुमार मिश्रा इसके निर्देशक हैं, जबकि सीरीज़ की रचना दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने की है। इस सीज़न में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक समेत पूरी कलाकारों की टोली एक बार फिर अपने-अपने किरदारों में नजर आएगी।पंचायत सीज़न 5 का प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।
_Link:_ https://www.instagram.com/p/Df33YaPl-GH/?cnvx=MXZoZDRmMzZ2bXN2eg==
नए सीज़न में ड्रामा, राजनीतिक खींचतान और उथल-पुथल का एक नया दौर देखने को मिलेगा। फुलेरा को एक
नयामुखिया मिल गया है और अब हर किसी को यह जानने की उत्सुकता है कि नए प्रधानपति बनकर बनराकस ने क्या योजनाएं बनाई हैं। सवाल यह है कि क्या वह फुलेरा की तस्वीर बदल पाएगा या उसके वादे भी सिर्फ दिखावा साबित होंगे? सत्ता में बदलाव के साथ ही फुलेरा में नई प्रतिद्वंद्विता और बदलते समीकरण भी देखने को मिलेंगे।
प्राइम वीडियो इंडिया में SVOD कंटेंट एक्विजिशन के डायरेक्टर और हेड मनीष मेंघानी ने कहा, “कुछ कहानियां समय के साथ हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं और इसी वजह से खास बन जाती हैं। पंचायत भी ऐसी ही एक कहानी है। पिछले चार सीज़न में फुलेरा और वहां रहने वाले लोगों ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। इस कहानी ने दर्शकों को हंसाया है, अपनापन महसूस कराया है और ऐसे कई पल दिए हैं, जो उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े लगते हैं। भारत की सबसे सफल और लोकप्रिय सीरीज़ में से एक के रूप में, इसका पांचवें सीज़न के साथ लौटना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। यह उपलब्धि इस सीरीज़ के शानदार सफर और दर्शकों के बीच इसकी लगातार बनी लोकप्रियता को दर्शाती है। इस प्यारी दुनिया को पर्दे पर जीवंत बनाने में TVF के साथ हमारा लंबे समय से चला आ रहा जुड़ाव बेहद अहम रहा है और हमें इस सफर को साथ आगे बढ़ाने की बेहद खुशी है। फुलेरा की इस नई कहानी के साथ हम दर्शकों को एक बार फिर उन सभी चहेते किरदारों से मिलाने के लिए उत्साहित हैं, जिन्होंने फुलेरा को इतना यादगार बनाया है।”
द वायरल फीवर (TVF) के प्रेसिडेंट विजय कोशी ने कहा, “पिछले कुछ सालों में पंचायत हमारे लिए सिर्फ एक सीरीज़ तक सीमित नहीं रह गई है। फुलेरा और वहां के लोगों को दर्शकों से जो प्यार मिला है, वह बेहद शानदार रहा है। इसने हमारे इस विश्वास को और मजबूत किया है कि सादगी से कही गई कहानियां, जिनमें सच्चाई और भावनाएं हों, लोगों के दिलों पर सबसे गहरा असर छोड़ सकती हैं। इस सफर की असली पहचान यहां के कई किरदार, उनके रिश्ते और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वे छोटे-छोटे पल हैं, जिन्होंने फुलेरा को दर्शकों के लिए इतना खास बनाया है। सीज़न 5 के साथ हम इन सभी चहेते किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। गांव में आने वाली नई चुनौतियां, बदलते रिश्ते और अप्रत्याशित मोड़ कहानी में नए रंग भरेंगे। पंचायत OTT पर पांचवें सीज़न तक पहुंचने वाले भारत के केवल दो शो में से एक है। यह उपलब्धि प्राइम वीडियो के लगातार सहयोग के बिना संभव नहीं होती। हम इस साझेदारी और इस सफर को इतना खास बनाने में उनकी अहम भूमिका के लिए तहे दिल से आभारी हैं।”