Moushumi Chatterjee अपने पति के प्रेयर मीट में हँसती हुई आई नजर लोगों ने किया ट्रोल कहा-कैसे लोग हैं
Moushumi Chatterjee Husband Prayer Meet Video: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के पति के देहांत के बाद प्रेयर मीट के समय हँसते हुए वीडियो देख ट्रोल किया लोगों ने
Moushumi Chatterjee Husband Prayer Meet Video Viral (Image Credit- Social Media)
Moushumi Chatterjee Video: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है। पति जयंत मुखर्जी की 12 नवंबर को उम्र से जुड़ी बीमारियों की वजह से मुंबई में उनके घर पर मौत हो गई। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने IANS को जयंत की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर कुछ समय से हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। उनके निधन के बाद प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। जिस दौरान उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है वो हँसती हुई नजर आई हैं। जिसका वीडियो वायरल होने पर वो ट्रोल होने लगी है।
मौसमी चटर्जी अपने पति के प्रेयर मीट के दौरान हुई ट्रोल ( Moushumi Chatterjee Husband Prayer Meet Video Viral)-
जयंत मुखर्जी की प्रेयर मीट आज, 15 नवंबर को होगी। उनकी बेटी मेघा ने एक स्टेटमेंट के ज़रिए इसकी जानकारी दी, जिसमें लिखा था, “बहुत दुख के साथ, हम यह बताते हैं कि मेरे पिता, श्री जयंत हेमंत मुखर्जी का 12 नवंबर 2026 को निधन हो गया। प्रेयर मीट 15 नवंबर 2026 को हुआ, इस दौरान मौसमी चटर्जी के कई सारे वीडियो सामने आए, जिसमें वो लोगों से बाते करते समय मुस्कुराते हुए आई नजर, उनका ये वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल
एक यूजर ने लिखा- ये तो खुश दिखाई दे रही है, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- हे भगवान कमेंट्स लोग कह रहे हैं कि वह खुश क्यों है और खुश क्यों हो रही है, कैसे लोग हैं यार, कुछ यूजर ने मौसमी चटर्जी को सपोर्ट भी किया-बस उसे पता है कि हर किसी की किस्मत में यही लिखा होता है। और उसे लग रहा होगा..वह अपने दर्द से आज़ाद हो गया है। और देर-सवेर..हम फिर से मिलेंगे। हर किसी का अपने नुकसान से निपटने का तरीका अलग होता है.
जयंत मुखर्जी कौन थे (Who Was Jayant Mukherjee)-
प्यार से बाबू के नाम से मशहूर जयंत मुखर्जी मशहूर सिंगर और कंपोज़र हेमंत कुमार के बेटे थे। उनकी शादी मौसमी चटर्जी से हुई थी, जिनके साथ उनकी शादी को पांच दशक से ज़्यादा हो गए और उनकी दो बेटियां मेघा और स्वर्गीय पायल हैं। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए, जयंत ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा और खुद को एक मूवी और टेलीविज़न प्रोड्यूसर के तौर पर स्थापित किया। वह मज़ाक और दो लड़के दोनों कड़के जैसी फिल्मों के साथ -साथ टेलीविज़न शो तलाश से भी जुड़े थे। प्रोड्यूसर ने फेरी, बीस साल पहले और कुछ धागे जैसी फिल्मों में भी शुरुआती छोटे-मोटे रोल किए ।