Andhera On Prime: 14 अगस्त को प्राइम पर छाएगा अंधेरा, हॉरर का तड़का लगाएंगे ये एक्टर्स
Andhera On Prime: अमेजन प्राइम अपने दर्शकों के लिए एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहा है, जिसका नाम "अंधेरा" (Andhera) है।
Andhera On Prime(Photo- Social Media)
Andhera On Prime: अमेजन प्राइम मूवी लवर्स और सीरीज लवर्स के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है, इस पर एक से एक दिलचस्प और धांसू फिल्में और वेब सीरीज आती रहती हैं, वहीं अब आज अमेजन प्राइम द्वारा एक नई वेब सीरीज का ऐलान कर दिया गया है, जी हां! अमेजन प्राइम अपने दर्शकों के लिए बहुत ही जल्द एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहा है, जिसका नाम "अंधेरा" (Andhera Release Date) है। बता दे कि अंधेरा एक सुपरनैचुरल हॉरर वेब सीरीज होने वाली है, जिसमें बेहतरीन स्टार कास्ट नजर आएंगे, आइए आपको इस सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं।
अमेजन प्राइम की नई सीरीज अंधेरा (Andhera New Web series)
ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम ने अपने दर्शकों को एक बेहतरीन तोहफा दिया है, जी हां! दरअसल अमेजन प्राइम के ऑफशियल सोशल मीडिया हैंडल पेज पर एक नई वेब सीरीज अंधेरा का ऐलान किया गया है, साथ ही इसका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया गया है, जो बेहद खतरनाक है। अंधेरा वेब सीरीज का सामने आया पोस्टर देख ही पता चल रहा है कि ये फिल्म दर्शकों को खूब डराने वाली है।
अंधेरा वेब सीरीज स्टार कास्ट (Andhera Web Series Star Cast)
अमेजन प्राइम पर जल्द ही दस्तक देने जा रही वेब सीरीज अंधेरा में बेहतरीन कलाकारों की टुकड़ी नजर आने वाली है, जी हां! प्राजक्ता कोली, प्रिय बापट, करणवीर मल्होत्रा, सुरवीन चावला, वत्सल सेठ, परवीन डबास और प्रणय पचौरी जैसे एक्टर्स इस सीरीज का हिस्सा हैं। अंधेरा वेब सीरीज की कहानी गौरव देसाई, राघव डार, चिंतन सरदा और करण अंशुमन द्वारा लिखी गई है, जबकि इसका निर्देशन राघव डार ने किया है, वहीं एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले सीरीज को प्रोड्यूस किया गया है। बताते चलें कि इस सीरीज की कहानी 8 एपिसोड की होगी, जिसे दर्शक 14 अगस्त से अमेजन पर देख सकेंगे। हालांकि अब तक मेकर्स द्वारा यह अनाउंस नहीं किया गया है कि अंधेरा वेब सीरीज का ट्रेलर कब जारी किया जाएगा, उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही ट्रेलर (Andhera Series Trailer) जारी करेंगे।