Varanasi Movie: राजामौली की वाराणसी में पुष्पा के खूंखार विलेन की एंट्री

Varanasi Movie Cast: राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी में पुष्पा के खूंखार विलेन की एंट्री हो चुकी है, जिसने दर्शकों को और अधिक उत्साहित कर दिया है।

Update:2026-08-13 17:17 IST

Fahadh Faasil In Varanasi

Varanasi Movie Cast: राजामौली की मोस्ट चर्चित फिल्म वाराणसी का क्रेज दुनिया भर में देखने को मिल रहा है, फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर बेहद अधिक एक्साइटेड हैं। जहां राजामौली के डायरेक्शन के चलते दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर है, वहीं वाराणसी की स्टार कास्ट की वजह से भी इस फिल्म को लेकर क्रेज बेहद बढ़ गया है, जी हां! महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जैसे स्टार्स इस फिल्म का हिस्सा हैं, वहीं अब फिल्म में एक और शानदार अभिनेता की एंट्री हो चुकी है, आइए जानते हैं, वो कौन हैं।

वाराणसी मूवी का हिस्सा बनें फहाद फासिल

राजामौली की फिल्म वाराणसी में पुष्पा के खूंखार विलेन की एंट्री हो चुकी है, जी हां! अभिनेता फहाद फ़ासिल ने फिल्म की टीम को ज्वाइन कर लिया है। वाराणसी मूवी के सेट से उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे राजामौली के पोज देते नजर आ रहें है। फहाद फ़ासिल के वाराणसी मूवी को शामिल होने की खबर सुन फैंस खुशी से झूम उठे हैं, क्योंकि उनकी एंट्री से फिल्म की टीम और तगड़ी हो गई है।

Full View

वाराणसी से महेश बाबू का दमदार लुक हुआ था जारी

बता दें कि हाल ही में महेश बाबू के जन्मदिन पर राजामौली ने उनका शानदार लुक जारी किया था, महेश बाबू के सामने आए लुक पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। महेश बाबू से पहले प्रियंका चोपड़ा का भी लुक उनके बर्थडे पर रिवील किया गया था, जिसमें वे बेहद हसीन लग रहीं थीं।


कब रिलीज होगी वाराणसी मूवी

राजामौली की मच अवेटेड फिल्म वाराणसी की स्टार कास्ट की बात करें तो महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं अब फहाद फ़ासिल भी फिल्म में शामिल हो गए हैं। वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का रोल अदा करेंगी, वहीं महेश बाबू रुद्र के रोल में नजर आएंगे, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ के रोल में दिखाईं देंगे। बता दें मैं राजामौली ने इस फिल्म की कहानी वी. विजयेंद्र प्रसाद और एस. एस. कांची के साथ मिलकर लिखी है। वहीं, महेश बाबू के भी डबल रोल की खबरें हैं। इस फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, जो कि एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म होने वाली है । वाराणसी अगले साल अप्रैल 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Tags:    

Similar News