7 Dogs Trailer: 7 डॉग्स का ट्रेलर रिलीज, सलमान खान-संजय दत्त की झलक देख दीवाने हुए फैंस

7 Dogs Trailer Release: सलमान खान और संजय दत्त की इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म '7 डॉग्स' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है।

Update:2026-08-13 12:39 IST

7 Dogs Trailer Release 

7 Dogs Trailer Release: सलमान खान ने कुछ दिनों पहले ही अपनी इंटरनेशनल फिल्म "7 डॉग्स" की अनाउंसमेंट की थी, जिसमें संजय दत्त भी अहम भूमिका निभा रहें हैं। वहीं, आज 7 डॉग्स का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर रिवील किया, जिसमें सलमान खान और संजय दत्त की महज एक छोटी सी झलक देख फैंस उनके दीवाने बन गए हैं। चलिए आपको भी ट्रेलर की एक झलक दिखाते हैं।

7 डॉग्स का ट्रेलर रिलीज

सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 7 डॉग्स का ट्रेलर रिलीज किया, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे और ट्रेलर पर अपना खूब प्यार लुटा रहें हैं। बता दें कि 7 डॉग्स फिल्म में मोनिका बेलुची, करीम अब्देल अजीज, जियानकार्लो एस्पोसिटो और अहमद एज मुख्य किरदारों में हैं, वहीं सलमान खान और संजय दत्त का इस फिल्म में महज कैमियो होगा। '7 डॉग्स' फिल्म की कहानी 7 डॉग्स के ही नाम के एक ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है।

Full View

आपको बताते चलें कि सलमान खान और संजय दत्त के तुर्की अल-शेख के साथ अच्छे संबंध हैं, यही वजह है कि दोनों 7 डॉग्स फिल्म में कैमियो करने के लिए तैयार हो गए। सलमान खान और संजय दत्त ने महज तीन दिनों में इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की। 7 डॉग्स खतरनाक एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होने वाली, जो ट्रेलर देख साफ पता चल रहा है।

कब रिलीज होगी 7 डॉग्स

7 डॉग्स एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फलाह ने किया है। बता दें कि ये सऊदी अरब की एक बड़ी फिल्म है, जिसे लगभग 330 करोड़ की लागत में बनाया गया है, जी हां! भारी-भरकम बजट के साथ 7 डॉग्स को अब तक की सबसे महंगी सऊदी अरब फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म भारत में 21 अगस्त को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News