Anupamaa Update: अभिरा-अरमान पहुंचेंगे अनुपमा की दुनिया में, दोनों शोज का होगा ग्रैंड क्रॉसओवर
Anupama Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है, आइए जानते हैं।
Anupama Upcoming Twist
Anupama Upcoming Twist: अनुपमा सीरियल की कहानी बेहद इंट्रेस्टिंग मोड़ पर पहुंच गई है, कुकिंग कंपटीशन का जल्द ही ग्रैंड फिनाले होने वाला है, दर्शक भी यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि अनुपमा और प्रेम में किसकी जीत होगी। दोनों के बीच जबरदस्त कंपटीशन चल रहा है, कई सारे ट्विस्ट आने टर्न्स एक साथ देखने को मिल रहा है, वहीं अब अनुपमा सीरियल (Anupama Today Episode) से जुड़ी एक ऐसी अपडेट मिली है, जिसे सुन दर्शक खुशी से उछल पड़ेंगे।
अभिरा-अरमान पहुंचेंगे अनुपमा की दुनिया में
अनुपमा सीरियल (Anupama Twist) पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है का क्रॉसओवर होने वाला है। जी हां! अनुपमा सीरियल में ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीड एक्टर अरमान और अभिरा (Armaan And Abhira) की एंट्री होगी। ये दोनों कुकिंग कंपटीशन में ही अपनी एंट्री से कहानी को और अधिक इंट्रेस्टिंग बनाएंगे।
अरमान और अभिरा को दर्शक बहुत ही जल्द अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे, हालांकि मेकर्स द्वारा इस क्रॉसओवर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टीवी की गलियारों में खबरे फैल गईं हैं कि अरमान और अभिरा अनुपमा सीरियल में कुकिंग कंपटीशन को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए पहुंचेंगे।
बता दें कि अनुपमा (Anupama) और ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) दोनों सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही ही हैं, जब भी दोनों सीरियल्स के सेट पर कुछ फंक्शन होता है या पूजा होती है तो सितारे एक-दूसरे के सेट पर पहुंचते रहते हैं। इसके अलावा दोनों सीरियल्स के बीच पहले भी क्रॉसओवर हो चुका है, और अब कुकिंग कंपटीशन में अनुपमा की हिम्मत बढ़ाने और उसे चीयर करने के लिए अरमान और अभिरा भी पहुंचेंगे, ऐसे में इस क्रॉसओवर में दोनों शोज़ के किरदारों के बीच कई यादगार पल देखने को मिलेंगे।