Sidharth-Kiara: पावर कपल सिद्धार्थ-कियारा का बड़ा प्लान, प्रोडक्शन में भी आजमाएंगे हाथ
Sidharth Malhotra-Kiara Advani: पावर कपल सिद्धार्थ आनंद और कियारा आडवाणी एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहें हैं, जी हां! दरअसल दोनों अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करेंगे।
Sidharth Malhotra-Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स की लिस्ट में होती है, दोनों के बीच जिस तरह का प्यार और अंडरस्टैंडिंग हैं, उसे देख फैंस इन्हें परफेक्ट कपल का टैग भी देते हैं। जी हां! सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ही बॉलीवुड जगत में अपनी खास जगह बना चुके हैं और अब दोनों एक नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं, एक्टिंग की दुनिया में नाम कमा चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने जा रहें हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी का प्रोडक्शन हाउस
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक, सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी एक्टिंग के बाद अपनी नई पारी की तैयारी में जुट गए हैं, कपल को लेकर खबरें आ रहीं हैं कि दोनों अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने जा रहें हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जा रहा है कि सिद्घार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बहुत ही जल्द फिल्ममेकिंग की दुनिया में अपना कदम रखेंगे, और अपना प्रोडक्शन हाउस का ऑफिशियल ऐलान करेंगे।
बतौर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं और अब देखना होगा कि बतौर प्रोड्यूसर उनकी फिल्मों को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा। खबर है कि सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही अपने प्रोडक्शन हाउस का ऐलान करेंगे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी वर्कफ्रंट
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दोनों ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रहें हैं, कियारा आडवाणी की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चाओं में हैं, जो 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है, इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने नादिया का रोल अदा किया है, जिसमें यश, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी जैसे एक्टर्स हैं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में बताएं तो सिद्धार्थ अपनी फिल्म द ववान (The Vvaan - Force Of The Forest) को लेकर चर्चाओं में हैं, फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। दीपक कुमार मिश्रा ने फिल्म को निर्देशित किया है, जो सितंबर महीने में रिलीज होगी।