Anupamaa Maha Twist: प्रेम ने खाई कसम, अनु की रसोई को करेगा बर्बाद, पार करेगा सारी हदें

Anupamaa Maha Twist: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा की कहानी एक ड्रामैटिक मोड़ लेने वाली है, प्रेम अपने गुस्से के चलते अब सारी हदें पार करने वाला है।

Update:2026-05-30 06:40 IST

Anupamaa Maha Twist

Anupamaa Maha Twist: अनुपमा सीरियल में इन दिनों काफी ज्यादा धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है, मेकर्स कहानी में जिस तरह बैक टू बैक ट्विस्ट एंड टर्न्स ला रहें हैं, दर्शक एक भी एपिसोड मिस नहीं करना चाह रहें। जहां अब तक प्रेम अनुपमा से ही नफरत करता था, वहीं अब वो अनुपमा के कैफे अनु की रसोई को बर्बाद करने की कसम खाएगा, अपने गुस्से के आगे वो रिश्ता नाता सब कुछ भूल गया है, बस अनुपमा के सपनों को बर्बाद करने के पीछे जुट गया है।

प्रेम ने खाई अनु की रसोई बर्बाद करने की कसम

अनुपमा सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि दिग्विजय प्रेम की हरकतों और उसके दुर्व्यवहार के लिए उसे जोरदार थप्पड़ जड़ता है, क्योंकि प्रेम दिग्विजय के बारे में बहुत ही घटिया बातें बोलता है, जिसे सुन दिग्विजय से रहा नहीं जाता और उसने कोठारी परिवार में सबके सामने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देता है, जब ये बात अनुपमा को पता चलती है तो वो दिग्विजय पर ही भड़क जाती है, लेकिन फिर बाबू जी अनुपमा को पूरा सच बताते हैं कि दिग्विजय ने क्यों प्रेम को थप्पड़ जड़ा था।


दिग्विजय से मिले थप्पड़ की आग में प्रेम कुछ कदर जल जाएगा कि वो अनुपमा के साथ ही अनु की रसोई को बर्बाद करने की कसम खाएगा और इसके लिए उसने साजिशें रचना भी शुरू कर दी है। अनुपमा के नए प्रोमो में दिखाया गया कि दिग्विजय और अनुपमा को एक बड़ा ऑर्डर मिलता है, जिससे पूरा परिवार बेहद खुश होता है, सभी मिलकर इस बड़े ऑर्डर को पूरा करते हैं, लेकिन जैसे ही अनुपमा ऑर्डर डिलीवर करने जाती है, प्रेम भी वहीं ऑर्डर लेकर पहुंच जाता है, जिसके बाद पता चलता है कि प्रेम ने साजिशें रचकर अनुपमा को मिला ऑर्डर खुद ले लिया है, यह जान प्रार्थना प्रेम पर अपनी भड़ास निकालती है और कहती है कि प्रेम तुमने हमसे हमारा ऑर्डर छीना है, जिसके जवाब में प्रेम कहता है - अरे अनुपमा ने तो हमारा सब कुछ छीन लिया, खेल सिर्फ अनुपमा जोशी ही नहीं खेल सकती। प्रेम ने अनुपमा को धमकी भी दी कि वो अनु की रसोई को बर्बाद कर देगा।

Tags:    

Similar News