Bigg Boss 20 से अर्शिफा का हुआ एविक्शन,लव गिल से हुई लड़ाई, जाने सच

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है, कहा जा रहा है कि अर्शिफा का एविक्शन हो गया है, चलिए जानत हैं सच

Update:2026-11-09 11:00 IST

Bigg Boss 20 Arshifa Khan Evicted (Image Credit- Social Media)

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया ड्रामा देखने को मिलता है। तो वहीं इस वीक बिग बॉस 20 में दिवाली का त्यौहार मनाया गया। जिसकी वजह से किसी भी कंटेस्टेंट का एविक्शन नहीं हुआ। तो वहीं बिग बॉस के घर में बाहर से आए हुए सितारों ने चार चाँद लगाने की कोशिश की है। बिग बॉस 20 को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि अर्शिफा खान का एविक्शन हो गया है। चलिए जानते हैं वायरल हो रही खबर का सच 

क्या बिग बॉस 20 से अर्शिफा खान का एविक्शन हो गया (Is Arshifa Khan Evicted Bigg Boss 20)-

बिग बॉस 20 में दिवाली फेस्टिवल के जश्न को काफी बेहतरीन तरीके से मनाया गया। जिसकी वजह से किसी भी कंटेस्टेंट का एविक्शन नहीं हुआ। इन सबके बीच स्कॉउट ओपी के भी एविक्शन की खबरें आई थी कि स्कॉउट ओपी का मिड वीक एविक्शन होगा, जोकि अर्शिफा द्वारा किया जाएगा। तो वहीं दूसरी तरफ अर्शिफा के एविक्शन की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि अर्शिफा खान और लव गिल के बीच लड़ाई हुई है। जिसमें अर्शिफा खान और लव गिल के बीच फिजिकल फाइट हुई है। जिसकी वजह से अर्शिफा को एविक्ट कर दिया गया है। बता दे कि इस तरह की खबरें सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऑफिशियली तौर पर किसी प्रकार का कंफर्मेशन सामने नहीं आया है। 

https://x.com/GlamWorldTalks/status/2119482474246086905?a=J1XUijNk-mbj5wdZ3Tc&s=19

अभी बिग बॉस के घर में अर्शिफा बतौर कैप्टन कमांड संभाले हुए हैं। तो वहीं काजी तौकीर का एक नया अवतार दर्शकों को देखने को मिला है। जिसमें वो लहंगा और चोली पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही काजी और मनीष के बीच किसी चीज को लेकर बहस हो गई है। जिसके पीछे की वजह काजी तौकीर का मजाक बताया जा रहा है जोकि मनीष को पसंद नहीं आता है।  

Tags:    

Similar News