Varanasi Movie Story: महेश बाबू की फिल्म वाराणसी की कहानी हुई लीक

Mahesh Babu Vaaransi Movie Story: महेश बाबू की बड़ी ग्लोबल फिल्म वाराणसी की कहानी का एक अहम हिस्सा रेडिट पर वायरल हो रहा है

Update:2026-11-09 12:30 IST

Varanashi Movie Story Leak On Reddit (Image Credit- Social Media)

Varanasi Movie: वाराणसी फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारिंग इस फिल्म के लिए खास तौर पर एक नई फिक्शनल भाषा बनाई जा रही है। राजामौली ने बाहुबली में भी ऐसा ही आइडिया इस्तेमाल किया है , लेकिन आने वाली फिल्म में भाषा ज़्यादा डिटेल्ड होगी। एक लैंग्वेज एक्सपर्ट को न सिर्फ़ नए शब्द बनाने के लिए, बल्कि अपने खुद के राइटिंग सिस्टम और नियमों के साथ एक पूरी भाषा बनाने के लिए हायर किया गया है। कहानी में भाषा का भी एक अहम रोल होगा। तो वही रेडिट पर फिल्म की कहानी लीक हो गई है।

वाराणसी मूवी की कहानी रेडिट पर हुई लीक (Varanashi Movie Story Leak On Reddit)-

यह वायरल थ्योरी 'कुंभ' के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार #पृथ्वीराजसुकुमारन निभा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह कुंभकर्ण का पुनर्जन्म हैं। उनका मुख्य मकसद रावण की पौराणिक 'नवरत्न माला' को हासिल करना है, जिसमें नौ बेहद शक्तिशाली रत्न जड़े हैं।

जैन रामायण के एक संस्करण के अनुसार, रावण की परछाईं इन नौ रत्नों में दिखाई देती थी, जिससे ऐसा लगता था मानो उसके दस सिर हों—इसीलिए उसे 'दशानन' कहा जाता था।

इस थ्योरी में आगे बताया गया है कि राम-रावण युद्ध के बाद, ये कीमती रत्न अलग-अलग महाद्वीपों में बिखर गए थे।

कहा जा रहा है कि कुंभ, महेश बाबू के किरदार को इन नौ रत्नों को खोजने के लिए दुनिया भर की एक अनोखी यात्रा पर भेजता है। इस सफर के दौरान, वह एक 'वॉर्महोल' के जरिए रामायण काल में भी पहुँच जाता है।

लेकिन असली ट्विस्ट तो आगे है

महेश बाबू को पता चलता है कि अगर ये नौ रत्न एक साथ आ गए, तो कुंभ को असीम और अजेय शक्ति मिल जाएगी। इसे रोकने के लिए, वह अतीत में जाकर राम-रावण युद्ध की एक अहम घटना में दखल देता है। इससे उस माला की किस्मत बदल जाती है और यह सुनिश्चित हो जाता है कि ये नौ रत्न कभी अलग न हों।

यह एक दिलचस्प टाइम-ट्रैवल थ्योरी है, जो #वाराणसी को एक बहुत ही शानदार सिनेमैटिक अनुभव बना सकती है 

Tags:    

Similar News