Bigg Boss 20 में स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते में आई दरार, कैरेक्टर पर उठाया सवाल

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में एक नया विवाद देखने को मिल रहा है, जोकि स्काउट ओपी और लव गिल के बीच शुरू हुआ है, चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Update:2026-11-13 11:10 IST

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 एंडेमोल शाइन द्वारा निर्मित साल का सबसे चर्चित रियलटी शो है। हर रोज कोई ना कोई नया ड्रामा देखने को मिलता है। बिग बॉस 20 में इन दिनों स्काउट ओपी काफी ज्यादा चर्चा में है। स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते की बातें हर तरफ हो रही है। स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड समेत उनके घरवालों ने उनको लव गिल से दूरी बनाने को कहा था। लेकिन इसके बाद भी लव गिल से स्काउट ओपी ने दूरी नहीं बनाई। जिसके बाद स्काउट ओपी का घर में यंग डीएसए के साथ भी कलेश देखने को मिला है। इन सबके बीच लव गिल के बारे में स्काउट ओपी ने एक ऐसा स्टेटमेंट दिया है। जिसकी वजह से स्काउट ओपी को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला 

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच हुआ विवाद (Bigg Boss 20 Scout Op Vs Love Gill Controversy)-

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में है। बता दे कि स्काउट ओपी ने पहले यंग डीएसए से लड़ाई की है। जिसमें स्काउट ने यंग को धक्का दिया। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। जहाँ आम्रपाली दुबे ने भी यंग से कहा कि वो स्काउट ओपी को एलिमिनेट कराने की मांग करे यदि वो उनको एलिमिनेट नहीं कर सकते तो शो छोड़ने की बात यंग करने लगे। जिसके बाद कॉजी तौकीर समेत कई लोगों ने यंग को समझाया कि वो ऐसा फैसला ना ले। नकुल और स्काउट में काफी अंतर है। 

इन सबके बीच बिग बॉस 20 में एक नया ड्रामा शुरू हो गया है। लव गिल गाना गाती हुई नजर आई कि कैरेक्टर ढीला है, जिसके बाद स्काउट ओपी कहते हैं कि तेरा तो पहले से ही ढीला है। हम लोगों के पजामे में नाड़ा और बेल्ट है, तेरा तो बिना नाड़ा का पजामा है, लव गिल पहले किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं देती है। कनिका भी इस बात पर हँसती नजर आती हैं। जिसके बाद कॉजी इसका विरोध करते हैं। तब लव गिल स्काउट से कहती हैं कि ऐसे कैसे उनसे बात कर सकते हैं। जिसके बाद स्काउट और लव गिल में बहस हो जाता है। 

तो वहीं इन सबके बीच स्काउट ओपी का एक और प्रोमों आया है। जिसमें वो अपने सर का बाल निकालते हुए नजर आए हैं। कई  लोगों ने दावा किया कि लव गिल से लड़ाई की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। लेकिन उनके फैंस का कहना है कि 7 नवंबर को कैंसर डे था। जिसकी वजह से स्काउट ने ऐसा फैसला लिया है। 

Tags:    

Similar News