Ramayana Collection Day 9: रामायण ने दुनिया भर में रचा इतिहास,जाने कितना किया कलेक्शन
Ramayana Box Office Collection Day 9: दुनियाभर में ₹1000 करोड़ के पार पहुंची रणबीर कपूर की रामायण, बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Ramayana Collection Day 9 (Image Credit- Social Media)
Ramayana Collection Day 9 : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 (Ramayana Box Office Collection Day 9)-
5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 8 दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की इस शानदार कमाई ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में हलचल मचा दी है।
रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण ने रिलीज के आठवें दिन तक दुनिया भर में लगभग 1,033.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में लगभग 564.60 करोड़ रुपये नेट और 675.05 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाई की है। वहीं, विदेशों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 358.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
इस उपलब्धि के साथ रामायण भारतीय सिनेमा की 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में जगह बना चुकी है।
फिल्म के शुरुआती आठ दिनों का भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार है:
पहला दिन- ₹64.85 करोड़
दूसरा दिन- ₹48.05 करोड़
तीसरा दिन- ₹69.80 करोड़
चौथा दिन- ₹56.15 करोड़
पांचवां दिन- ₹107.50 करोड़
छठा दिन- ₹94.10 करोड़
सातवां दिन-₹70.65 करोड़
आठवां दिन- ₹53.50 करोड़
रामायण का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन फिल्म के निर्माताओं और पूरी स्टार कास्ट के लिए बड़ी उपलब्धि है। 8 दिनों में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना अपने आप में बड़ी बात है। तो वही रामायण मूवी ने 9वें दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अब तक 13 करोड़ का कलेक्शन किया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कितना पहुंचता है और क्या इसका दूसरा पार्ट भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा ही धमाल मचाएगा.