Cocktail 2 Cast Net Worth: शानदार कारें, लग्जरी घर व करोड़ों की कमाई, कौन है कॉकटेल 2 का सबसे रईस स्टार?

Cocktail 2 Cast Net Worth: कॉकटेल 2 की रिलीज से पहले इसके सितारे शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना सुर्खियों में आ गए, चलिए जानते हैं कि तीनों में सबसे अमीर कौन है।

Update:2026-06-17 06:40 IST

Cocktail 2 Star Cast Net Worth

Cocktail 2 Star Cast Net Worth: कॉकटेल 2 फिल्म की जबरदस्त चर्चा हो रही है, फिल्म के रिलीज हुए गाने इंटरनेट पर धूम मचाए हुए है, अब दर्शकों को इंतजार है फिल्म की रिलीज का। कॉकटेल 2 की कास्ट शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जी-जान लगाकर अपनी इस फिल्म को प्रमोट कर रहें हैं, चलिए इसी बीच हम आपको बताते हैं कि कॉकटेल 2 की स्टार कास्ट यानी कि शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के पास कितनी संपत्ति है और तीनों में सबसे रईस कौन हैं।

शाहिद कपूर नेट वर्थ

शाहिद कपूर लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रहें हैं, उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर लिया है, और आज के समय में वे बॉलीवुड के महंगे एक्टर बन चुके हैं। शाहिद कपूर की कमाई फिल्मों से होती ही है, साथ ही वे ब्रांड एंडोर्समेंट्स और ओटीटी प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा बनकर मोटे पैसे कमा लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी अनुमानित नेट वर्थ 300 करोड़ रुपए बताई जाती है। उनके पास एक से एक महंगी गाड़ियां और बाइक भी है, वहीं मुंबई के वर्ली और जुहू में उनका बेहद आलीशान घर है। बताते चलें कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने 35 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।


रश्मिका मंदाना नेट वर्थ

रश्मिका मंदाना आज के समय में नेशनल क्रश बन चुकीं हैं, बॉलीवुड और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री में वे काम कर रहीं हैं, यानी कि वे पैन इंडिया स्टार बन गईं हैं। रश्मिका मंदाना फिल्मों के साथ ही विज्ञापनों और सोशल मीडिया ब्रांड डील्स के जरिए खूब नोट छापती हैं, इसके साथ ही साथ रश्मिका मंदाना का बिजनेस भी है, जी हां! उनका खुद का परफ्यूम का ब्रांड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ 66 से 80 करोड़ रुपए है। रश्मिका मंदाना का खुद का हैदराबाद और बेंगलुरु में आलीशान घर भी है। रश्मिका मंदाना ने कॉकटेल 2 के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

कृति सेनन नेट वर्थ

कृति सेनन ने आज के समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है, उन्होंने बतौर मॉडलिंग अपने करियर की शुरुआत की थी और आज एक से एक बेहतरीन फिल्में कर रहीं हैं। कृति सेनन को उनकी फिल्म मिमी के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। कृति सेनन फिल्मों के साथ ही ब्रांड्स एंडोर्समेंट्स के जरिए करोड़ों रुपए कमाती हैं। उनका खुद का ब्यूटी ब्रांड है, इसके अलावा कृति सेनन का प्रोडक्शन हाउस भी है। कृति सेनन की कुल संपत्ति लगभग 82 करोड़ से 100 करोड़ रुपए आंकी गई है। बता दें कि कृति सेनन का मुंबई के पॉश इलाके 'पाली हिल' में स्थित एक आलीशान सी-फेसिंग घर है। इसके अलावा उन्होंने कुछ प्लॉट भी खरीद रखें हैं, वहीं उनके गौराज में कई लग्जरी कारें भी हैं। बताते चलें कि कृति सेनन को कॉकटेल 2 के लिए 15 करोड़ रुपए मिले हैं।

Tags:    

Similar News