Mohanlal Vs Ajay Devgn: मोहनलाल और अजय देवगन की संपत्ति का मुकाबला, सबसे रिच कौन?
Mohanlal Vs Ajay Devgn: दृश्यम एक्टर मोहनलाल और हिंदी वर्जन के दृश्यम एक्टर अजय देवगन में से किसके पास अधिक संपत्ति है, आइए जानते है।
Mohanlal Vs Ajay Devgn
Mohanlal Vs Ajay Devgn: मलयालम एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 थिएटरों में दस्तक दे चुकी हैं और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई भी कर रही है, फिल्म ने सिर्फ एक दिन में ही लगभग 50 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया था। मोहनलाल की दृश्यम 3 तो रिलीज हो चुकी है और अब दर्शकों की नजरें अजय देवगन की दृश्यम 3 पर टिक गई है, जो कि 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इन सबके बीच, क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से दौलत के मामले में कौन आगे है, नहीं? चलिए हम आपको बताते हैं कि 66 साल के मोहनलाल या फिर 57 साल के अजय देवगन कौन ज्यादा रिच है।
मोहनलाल या अजय देवगन कौन ज्यादा अमीर
मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी को दर्शकों का खूब प्यार मिला, याद दिला दें कि पहली फ्रेंचाइजी साल 2013 में आई थी, दर्शक इस फिल्म के फैन बन गए, फिल्म को इतना प्यार मिला कि इसे फिर हिंदी में भी बनाया गया और हिंदी वर्जन को भी दृश्यम ही नाम दिया गया। दृश्यम के हिंदी वर्जन के लिए अजय देवगन को कास्ट किया गया और दिलचस्प बात तो यह है कि दृश्यम के हिंदी वर्जन को भी खूब प्यार मिला। ऐसे में अब यदि दृश्यम के दोनों वर्जन के लीड एक्टर्स की बात करें तो मोहनलाल और अजय देवगन दोनों ही इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा हैं, दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।
वहीं अब यदि आपको मोहनलाल और अजय देवगन की कुल संपत्ति के बारे में बताएं तो अजय देवगन की नेटवर्थ लगभग 427 करोड़ रुपये है, वहीं मोहनलाल की नेटवर्थ 450 करोड़ रुपये बताई जाती है। यानी कि मोहनलाल नेटवर्थ के मामले में अजय देवगन से थोड़े आगे हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो मोहनलाल ने अपने अबतक के करियर में लगभग 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जबकि अजय देवगन 100 से अधिक फिल्में कर चुके हैं।