Drishyam 3 Collection Day 2: पहले दिन की तुलना में दृश्यम 3 के दूसरे दिन के कलेक्शन में आई गिरावट

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: मलयालम एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज के बाद ही तोड़े रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

Update:2026-05-22 17:00 IST

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)

Drishyam 3 Collection Day 2: मलयालम फिल्म दृश्यम जोकि कोविड के समय रिलीज हुई थी। ये अब सिर्फ एक फिल्म ही नहीं रही है। अब Drishyam एक फ्रेंचाइजी बन गई है। फिल्म पहले सिर्फ मलयालम में रिलीज हुई थी। जिसके बाद इसका हिंदी में रूपांतरण किया गया। लेकिन अब जाकर Drishyam 3 इंडोनेशिया में इंडोनेशियन भाषा में रिलीज होगी। Drishyam 3 के रिलीज से पहले ही ये एडवांस बुकिंग से तय हो गया था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन करेगी। और हुआ भी वैसी ही फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गयी। हिंदी में ना रिलीज होने के बाद भी Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया। चलिए जानते हैं Drishyam 3 ने दूसरे दिन अबतक कितना कलेक्शन किया है।

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Drishyam 3 Box Office Collection Day 2)-

मलायलम फिल्म Drishyam 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में रिलीज हुई है। क्योंकि हिंदी वर्जन में लीड रोल में अजय देवगन है, जिसकी अनॉउंसमेंट हो चुकी है। और फिल्म सिनेमाघरों में अक्टूबर के महीने में आएगी। इसके साथ ही इस बार हिंदी Drishyam 3 की कहानी मलायम Drishyam 3 से बिल्कुल अलग होने वाली है। रिपोर्ट कि माने तो मलायम Drishyam 3 की कहानी से हिंदी के मेकर्स खुश नहीं थे। जिसकी वजह से वो एक नए तरीके से Drishyam 3 को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। 

मलयालम Drishyam 3 की कहानी की बात करें तो कहानी वहीं से शुरू होती है। जहाँ से Drishyam 2 की कहानी खत्म हुई थी। जॉर्ज अपनी फैमिली के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहा होता है। और अब उसकी उम्र भी ज्यादा हो गई है। यहीं नहीं उसके बच्चें भी बड़े हो गए हैं। वो एक फिल्म निर्माता के रूप में दृश्यम जैसी ही एक फिल्म रिलीज करता है। फिल्म के रिलीज होने के बाद दर्शक उस कहानी को जॉर्ज के जीवन से जोड़ने लगते हैं। जिसके बाद पुलिस ने जो जांच-पड़ताल खत्म कर दी थी। वो फिर से शुरू होती हुई नजर आती है। जॉर्ज के जीवन में क्या नया खतरा आने वाला है। इसके बारे में जानने के लिए आपको Drishyam 3 जाकर अपने पास के सिनेमाघरों में देखनी होगी। 

Drishyam 3 के यदि पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो Drishyam 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 43.37 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। तो वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार Drishyam 3 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक 5 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। अभी रात तक के आकड़े आने बाकी है। लेकिन पहले दिन की तुलना में ये कलेक्शन में गिरावट आ सकती है। 

Tags:    

Similar News