Naagzilla Villain: कार्तिक आर्यन की नागज़िला का विलेन कौन? उठ गया पर्दा

Naagzilla Villain: कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म नागज़िला में विलेन का रोल कौन निभाने वाला है, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-22 21:11 IST

Naagzilla Villain

Naagzilla Villain: कार्तिक आर्यन के फैंस बेसब्री से उनकी नई फिल्मों का इंतजार कर रहें हैं। कार्तिक आर्यन आखिरी बार बड़े पर्दे पर "तू मेरा मैं तेरी मैं तेरा तू मेरी" नामक फिल्म में नजर आए थे, जो फ्लॉप हुई थी। ऐसे में कार्तिक के फैंस उनकी बड़ी फिल्म का इंतजार कर रहें हैं, जिसका नाम नागज़िला है। कार्तिक आर्यन की नागज़िला का कॉन्सेप्ट बेहद अलग होने वाला है, क्योंकि इस फिल्म में वे नाग का रोल निभाते नजर आएंगे। इसी बीच अब फिल्म के विलेन से भी पर्दा उठा दिया गया है, आइए जानते हैं कि कार्तिक आर्यन की नागज़िला में विलेन कौन बनेगा।

नागज़िला का विलेन कौन

कार्तिक आर्यन के फैंस उनकी फिल्म नागज़िला पर अपनी नजरें गड़ाए बैठे हैं, वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी शानदार खबर सामन आ रही है, दरअसल पता चल चुका है कि कार्तिक आर्यन की नागज़िला में विलेन कौन होगा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नागज़िला के विलेन कार्तिक आर्यन ही होंगे, जी हां! नागज़िला में कार्तिक आर्यन हीरो के साथ ही विलेन का रोल भी अदा करेंगे। यानी कि उनका डबल रोल होगा और पर्दे पर कार्तिक आर्यन वर्सेस कार्तिक आर्यन ही होगा।

Full View

नागज़िला में नजर आएंगी कौन सी अभिनेत्री

नागज़िला में कार्तिक आर्यन के साथ जो अभिनेत्री स्क्रीन शेयर करने वालीं हैं, उनका नाम प्रीति मुकुंदन है। वहीं सपोर्टिंग किरदारों की बात करें तो रवि किशन, अरुण कुशवाहा और कौशिक प्रजापति भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। नागज़िला एक क्रीचर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहें हैं, जिन्होंने "फुकरे" फ्रेंचाइजी को डायरेक्ट किया है। करण जौहर के प्रोडक्शन तले इस फिल्म को बनाया जा रहा है, जो अगले साल फरवरी में वेलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि पहले कार्तिक आर्यन की नागज़िला इसी साल अगस्त महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने कुछ समय पहले ही नई रिलीज डेट की घोषणा की, जो अब 2027 की वेलेंटाइन डे हो गई है।

Tags:    

Similar News