Toxic Star Cast: यश से नयनतारा तक, कितनी पढ़ी-लिखी है टॉक्सिक की स्टार कास्ट?

Toxic Star Cast: गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म टॉक्सिक में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, चलिए जानते हैं कि टॉक्सिक की स्टार कास्ट की पढ़ाई के बारे में।

Update:2026-08-09 11:43 IST

Toxic Star Cast Education (Photo- Social Media)

Toxic Star Cast Education: यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसे बहुत ही जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। जी हां! ट्रेलर को पॉजिटिव के साथ ही नेगेटिव रिस्पांस भी मिल रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर टॉक्सिक का ट्रेलर छा गया है और दर्शक ट्रेलर के बारे में जमकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहें हैं। वहीं ट्रेलर के रिलीज होने के बाद, इसकी स्टार कास्ट भी सुर्खियों में आ गई है, क्योंकि गीतू मोहनदास ने ट्रेलर में बेहतरीन एक्टर्स को कास्ट किया है, आइए जानते हैं कि टॉक्सिक मूवी का हिस्सा बनें एक्टर्स कितने पढ़े लिखें हैं।

टॉक्सिक की स्टार कास्ट की एजुकेशन

टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म में बॉलीवुड और साउथ के बेहतरीन एक्टर्स को कास्ट किया गया है, जी हां! फिल्म में यश के साथ ही कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, संजीदा शेख और हुमा कुरैशी नजर आएंगे, आइए जानते हैं इनकी एजुकेशन के बारे में -


यश

पैन इंडिया स्टार यश टॉक्सिक फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे, वे राया के साथ टिकेट का भी रोल अदा कर रहें हैं। दोनों ही किरदारों में यश छा गए हैं। यश की पढ़ाई के बारे में बताएं तो उन्होने अपनी स्कूली शिक्षा मैसूर के महाजना एजुकेशन सोसायटी (Mahajana Education Society) से पूरी की, इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु के के.एल.ई. कॉलेज से बीए (BA) की डिग्री पूरी की। यश को हमेशा से एक्टिंग का शौक था, जब वे ग्रैजुएशन कर रहे थे तो उन्होंने साथ में एक्टिंग सीखना भी जारी रखा। वहीं ग्रैजुएशन के बाद उन्होंने अपने अभिनय को निखारने के लिए 'बेनाका ड्रामा ट्रूप' नामक थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी इस फिल्म में नादिया के रोल में नजर आएंगी, फिल्म में उनके बेहद बोल्ड सीन्स होने वाले हैं। कियारा आडवाणी के पढ़ाई के बारे में बताएं तो उनकी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, मुंबई से हुई, इसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज, मुंबई से मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई के बाद कियारा आडवाणी ने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल 'एक्टर प्रिपेयर्स' और रोशन तनेजा के एक्टिंग इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग भी ली थी।

नयनतारा

साउथ इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी टॉक्सिक फिल्म का हिस्सा है, नयनतारा के किरदार का नाम फिल्म में गंगा है। नयनतारा की एजुकेशन के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस की प्रारंभिक शिक्षा देश के अलग अलग शहरों में हुई, क्योंकि उनके पिता भारतीय वायु सेना (IAF) में एक अधिकारी थे, ऐसे में नायतारा ने जामनगर, दिल्ली, चेन्नई और राजस्थान जैसे शहरों में अपनी स्कूली पढ़ाई की, इसके बाद उन्होंने केरल के तिरुवल्ला में स्थित मार थोमा कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य (English Literature) में BA की पढ़ाई की।

तारा सुतारिया

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया भी यश की टॉक्सिक में अहम भूमिका में नजर आएंगी। तारा सुतारिया का बेहद बोल्ड अंदाज फिल्म में नजर आएगा, उनके किरदार का नाम रेबेका है। तारा सुतारिया ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा मुंबई के ए. एफ. पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल से पूरी की, इसके बाद उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध सेंट एंड्रयूज कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स से मास मीडिया में बैचलर्स (BMM) की डिग्री प्राप्त की है। तारा सुतारिया के बारे में दिलचस्प बात बताएं तो वो यूनाइटेड किंगडम (UK) के "रॉयल एकेडमी ऑफ डांस और इम्पीरियल सोसाइटी फॉर टीचर्स ऑफ डांसिंग" से क्लासिकल बैले, मॉडर्न डांस और लैटिन अमेरिकी डांस भी सीखा है।

रुक्मिणी वसंत

साउथ दिवा रुक्मिणी वसंत भी टॉक्सिक मूवी का हिस्सा हैं, वे यश की फिल्म टॉक्सिक में मेलिसा नामक रोल अदा करते नजर आएंगी। रुक्मिणी वसंत ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से पूरी की है, इसके बाद उन्होंने लंदन के ब्लूम्सबरी में स्थित दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ड्रामा स्कूलों में से एक "रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स" (RADA) से अभिनय की डिग्री हासिल की और इसके बाद वह भारत आकर फिल्मों में काम करने लगीं।

हुमा कुरैशी

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी टॉक्सिक में नजर आएंगी। टॉक्सिक में वो एलिजाबेथ का किरदार निभा रहीं हैं। हुमा कुरैशी की पढ़ाई के बारे में बताएं तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा साउथ दिल्ली के एक निजी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने गार्गी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में बैचलर की डिग्री हासिल की। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही हम 'एक्ट 1' (Act 1) थिएटर ग्रुप से जुड़कर अभिनय भी सीख रहीं थीं।

संजीदा शेख

अभिनेता संजीदा शेख भी टॉक्सिक में नजर आएंगी, ट्रेलर में भी उनकी एक खास झलक देखने को मिली, हालांकि उनके किरदार के नाम को लेकर जानकारी नहीं मिली है। संजीदा शेख की पढ़ाई के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई और फिर उन्होंने BA किया, BA की डिग्री हासिल करने के बाद संजीदा ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा।

Tags:    

Similar News