Kajal Raghwani: खेसारी को नहीं भूल पाईं हैं काजल राघवानी, सरेआम बयां किया प्यार, बोलीं- मैं आज भी उनसे..

Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अदाकारा काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के लिए अपना प्यार बयां किया है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

Update:2026-08-09 09:36 IST

Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)

Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों लगातार खबरों में बनीं हुईं है और इसकी वजह उनके बयान हैं, जी हां! दरअसल काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों की पूरी पोल पट्टी खोल दी है, भोजपुरी बवाल नामक रियलिटी शो में काजल राघवानी ने आम्रपाली दुबे से लेकर निरहुआ और पवन सिंह के बारे में कई शॉकिंग खुलासे किए, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री में विवाद शुरू हो गया है, अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे पर तंज कस रहीं हैं, वहीं इन सबके बीच काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर ही खेसारी लाल यादव पर प्यार लुटाया है, उनका ये पोस्ट वायरल हो गया है।

काजल राघवानी ने लुटाया खेसारी लाल यादव पर प्यार

अभिनेत्री काजल राघवानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो नेटिजेंस का तेजी से ध्यान खींच रहा है, क्योंकि ये पोस्ट उनके एक्स बॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव के लिए है। हालांकि काजल राघवानी ने अपने इस पोस्ट में खेसारी लाल यादव का नाम कहीं भी मेंशन नहीं किया है, लेकिन फैंस समझ गए हैं कि उनका ये पोस्ट खेसारी लाल यादव के लिए ही है।



काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन इसके साथ उनका लिखा गया कैप्शन फैंस की नजरों में आ गया है। काजल राघवानी ने कैप्शन में लिखा, "मैं कर्जदार रहूँगी उस शख्स की, जिसने मुझे मेरी ही नज़रों में क़ीमती बना दिया ! उसने मुझे पाया नहीं, मगर मुझे ख़ुद से मिला दिया ! वो मेरे साथ नहीं, पर मेरी हर ताक़त में उसका अक्श है ! मैं जो भी हूँ आज उसकी सिखाई हुई हिम्मत का हिस्सा है ! उसने प्यार का मतलब साथ रहना नहीं, बल्की खुदको समझना सिखाया ! और मैं आज भी उस सीख में जी रही हूँ ! मैं उसका नाम नहीं लेती पर मेरी हर जीत में उसका योगदान है ! क्योंकि उसने मुझे टूटकर नहीं संभालकर जीना सिखाया है।"

Full View

काजल राघवानी ने कैप्शन में कहीं भी खेसारी लाल यादव का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस समझ बैठे हैं कि वो शख्स कोई और नहीं, बल्कि खेसारी लाल यादव ही हैं, उन्होंने पोस्ट में भी खेसारी लाल यादव का गाना ही ऐड किया है। फैंस कमेंट बॉक्स में खेसारी लाल यादव को टैग भी कर रहें हैं। काजल के इस पोस्ट पर हजारों कमेंट्स आ चुके हैं, खेसारी के फैंस चल रही कंट्रोवर्सी के बीच काजल राघवानी के साथ खड़े हैं और उनका फुल सपोर्ट कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News