Bigg Boss 20 Contestants: एल्विश यादव की Ex गर्लफ्रेंड समेत इन हस्तियों को मिला बिग बॉस 20 का ऑफर
Bigg Boss 20 Contestants: बिग बॉस 20 के लिए मेकर्स द्वारा अब तक किन हस्तियों को अप्रोच किया गया है, आइए बताते हैं।
Bigg Boss 20 Contestants List (Photo- Social Media)
Bigg Boss 20 Contestants: सलमान खान का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन यानी कि "बिग बॉस 20" का साथ बहुत ही जल्द दस्तक देने वाला है, दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ चुकी है। बता दें कि बिग बॉस 20 का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है और सलमान खान के कुछ प्रोमो भी जारी किए गए हैं, जिसने दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया है। बिग बॉस 20 पर पक्की मुहर लगने के बाद, अब कंटेस्टेंट्स के नामों की भी चर्चा होने लगी है, चलिए जानते हैं कि मेकर्स ने अब तक किन सेलेब्स को शो के लिए अप्रोच किया है।
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट्स
दर्शक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं यकीनन बिग बॉस के इस सीजन में कौन-कौन सी हस्तियां शिरकत करेंगी, हालांकि अब तक एक भी खिलाड़ी के नाम पर पक्की मुहर नहीं लगी है, लेकिन जिन हस्तियों को मेकर्स बिग बॉस के लिए अप्रोच कर रहें हैं, उनके नाम जरूर सामने आ रहें है। बता दें कि मेकर्स हर सीजन में एक से एक कॉन्ट्रोवर्शियल चेहरे को लेकर आते हैं, क्योंकि तभी तो बिग बॉस के घर में बवाल मचता है और दर्शकों को भी बिग बॉस के घर का लड़ाई झगड़ा देखने में ही मजा आता है।
फिलहाल, बिग बॉस 20 के लिए मेकर्स द्वारा अब तक जिन जाने माने चेहरों को अप्रोच किया गया है वे हैं - जेनिफर विंगेट, करण पटेल, निया शर्मा, जन्नत जुबेर, सुनील पाल, अर्जुन बिजलानी, अंजली अरोड़ा, माही विज, सेंटी शर्मा, पर्ल वी पुरी, रिया चक्रवर्ती, गीता बसरा, एलनाज नौरोजी, शोविक चक्रवर्ती, प्रणाली राठौड़, युक्ति कपूर और कीर्ति मेहरा (एल्विश यादव Ex गर्लफ्रेंड), फैसल शेख, अरबाज पटेल, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर और भागीरथ भट्ट। मेकर्स ने अब तक इन जानी मानी हस्तियों को बिग बॉस 20 का ऑफर भेजा है, अब देखना होगा कि इनमें से कौन बिग बॉस के घर में कैद होने के लिए हामी भरता है।
कब से ऑनएयर होगा बिग बॉस 20
बिग बॉस 20 के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं, जिसने दर्शकों के बीच चर्चा छेड़ दी है, जहां कुछ का कहना है कि कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में घर में एंट्री लेंगे, वहीं कुछ का कहना है कि नए कंटेस्टेंट्स के साथ पुराने खिलाड़ी भी शो का हिस्सा बनेंगे, हालांकि रियल में क्या होगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस ही बना हुआ है। बता दें कि बिग बॉस का ग्रैंड आगाज 6 सितंबर से होगा। पिछले सीजन की तरह ही बिग बॉस 20 भी सबसे पहले जियो हॉट स्टार पर रात 9 बजे और फिर कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे, हर सोमवार से रविवार आएगा।