Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी फिल्म, बजट से रनटाइम तक जानिए सब कुछ

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करेगी, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-30 18:01 IST

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection: जून महीना शुरू होने वाला है, और इसकी शुरुआत एक धमाकेदार फिल्म से होने वाली है, जी हां! 5 जून को वरुण धवन की फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन इस फिल्म को लेकर अच्छा खासा विवाद भी चल रहा है, दरअसल प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने डेविड धवन पर उनकी फिल्म बीवी नंबर वन के गाने को गलत तरह से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और अब ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इन सब कंट्रोवर्सी के बीच चलिए हम आपको बताते हैं कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर सकती है।

है जवानी तो इश्क होना है ओपनिंग डे प्रिडिक्शन

वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है की रिलीज में अब सिर्फ एक हफ्ते का समय रह गया है, फिल्म देखने के लिए दर्शक उत्सुक हैं, हालांकि ट्रेलर ने दर्शकों को बहुत अधिक इंप्रेस नहीं किया, क्योंकि दर्शकों की मानें तो कहानी भी कुछ नई नहीं लग रही, देखना होगा कि दर्शक इस फिल्म को स्वीकार करेंगे या नहीं। इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर राम चरण की फिल्म Peddi से होने वाला है, ऐसे में फिल्म के लिए कंपटीशन बेहद बढ़ गया है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तक तगड़े कंपटीशन के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लेगी, आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 10 करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है।


है जवानी तो इश्क होने है बजट

वरुण धवन की इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। डेविड धवन की ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि इसके बाद वे फिल्में नहीं बनाएंगे, इसका ऐलान डेविड धवन खुद कर चुकें हैं। वहीं अब फिल्म के बजट के बारे में बताएं तो ये फिल्म लगभग 55 करोड़ रुपए में बनाई गई है।

कितना है फिल्म का रन टाइम

बता दें कि वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है, यानी कि फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है, वहीं इसका रनटाइम बताए तो फिल्म 136 मिनट यानी 2 घंटे 16 मिनट और 40 सेकंड लंबी है।


है जवानी तो इश्क होना है स्टार कास्ट

डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे। वरुण धवन के साथ ही पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं, वरुण धवन फिल्म में इन दोनों हसीनाओं संग रोमांस करेंगे। इनके अलावा फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

Tags:    

Similar News