Ajith Kumar Mother: कौन थी अजित कुमार की माँ? जिनका 85 साल की उम्र में हुआ निधन
Ajith Kumar Mother Death: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की माँ का हुआ निधन, चलिए जानते हैं कौन हैं अजित कुमार की माँ और इनके बारे में अन्य जानकारी
Ajith Kumar Mother Mohini Mani Death (Image Credit-Social Media)
Ajith Kumar Mother Death: साउथ के सुपरस्टार Ajith Kumar के लिए आज का दिन काफी दुखों से भरा हुआ है। क्योंकि उनकी माँ का आज निधन हो गया है। अजीत कुमार की माँ के निधन की खबर आने के बाद इस दुख की घड़ी में उनके साथ साउथ के सभी एक्टर खडे़ हुए नजर आए हैं। तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलापति विजय और कमल हासन ने Ajith Kumar की माँ के निधन के बाद शोक व्यक्त किया है। चलिए जानते हैं Ajith Kumar की माँ के बारे में
अजित कुमार की माँ मोहनी मणि कौन थी (Who Was Ajith Kumar Mother Mohini Mani In Hindi)-
तमिल अभिनेता अजित कुमार की माँ का नाम मोहिनी मणि है। जिनका आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स कि माने तो अजित कुमार की माँ बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थी। और चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है। वह शहर के पलावक्कम इलाके में रहती थी। उनके निधन की खबर से तमिल फिल्म जगत और अजित के प्रशंसक के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। जिस समय अजित कुमार की माँ का निधन हुआ। उस समय अजित कुमार दुबई में थे। जैसे ही एक्टर को इसके बारे में जानकारी मिली वो तुरंत ही चेन्नई अपने परिवार के पास वापस आ गए हैं।
अजित कुमार की माँ मोहिनी जी के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं प्राप्त हैं। कई बार अजित कुमार अपनी माँ के साथ कई बार समारोह का हिस्सा बने हैं। बता दे कि अजित कुमार के करियर में उनकी माँ का काफी योगदान रहा है। अजित कुमार ने अपनी दान संस्था का नाम मोहिनी मणि फाउंडेशन के नाम पर रखा है। इस फाउंडेशन के मद्द से वो स्वच्छ नागरिक जागरूकता और समाजिक कल्याण से संबंधित कार्यों में योगदान देते हैं।