Khatron Ke Khiladi 15 Promo: शुरू होने जा रहा डर का नया दौर, देखें KKK 15 का नया प्रोमो

Khatron Ke Khiladi 15 Promo: खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही टीवी पर दस्तक देने जा रहा है, इसी बीच अब शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है।

Update:2026-05-30 21:36 IST

Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 15 Promo: खतरों के खिलाड़ी 15 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। बता दें कि दर्शक इस सीजन को लेकर बेहद एक्साइटेड इसलिए भी हैं, क्योंकि इस बार कुछ पुराने खिलाड़ी भी शो में स्टंट करते नजर आएंगे, यानी कि खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन अब तक का सबसे अलग सीजन होने वाला है। शो की शूटिंग कुछ हफ्तों पहले से ही साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू हो चुकी है और अब आज शो का नया प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जो बेहद धमाकेदार है।

खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो

खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) को रोहित शेट्टी द्वारा ही होस्ट किया जा रहा है, कलर्स चैनल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो जारी किया। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "आ रहा है डर का नया दौर, देखिए खतरों के खिलाड़ी 15 (KKK 15) जल्द ही सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर।"

Full View

खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो तो जारी कर दिया गया, लेकिन अभी तक मेकर्स ने ऑन एयर की डेट का खुलासा नहीं किया। वहीं प्रोमो के बारे में बताएं तो उसमें रोहित शेट्टी अपनी कार के साथ जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहें हैं, और साथ ही वो कह रहें हैं - शुरू होने जा रहा है डर का नया दौर।

खतरों के खिलाड़ी 15 कंटेस्टेंट्स

खतरों के खिलाड़ी 15 में नए खिलाड़ियों के साथ ही कुछ पुराने खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi 15 Contestants) भी नजर आएंगे। गौरव खन्ना, रुबीना दिलाइक, करण वाही, जैस्मिन भसीन, ऋत्विक धनजानी, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर, ओरी, हर्ष गुजराल, अविनाश मिश्रा, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन जैसे खिलाड़ी शो में खतरों से खेलते नजर आएंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 जून मिड या फिर अंत में टीवी पर दस्तक दे सकता है।

Tags:    

Similar News