Alia Bhatt Role In Alpha: आलिया भट्ट का अल्फा में क्या होगा रोल? मेकर्स ने खुद किया रिवील
Alia Bhatt Role In Alpha: आलिया भट्ट अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म में कौन सा रोल अदा करते नजर आएंगी, आइए जानते हैं।
Alia Bhatt Role In Alpha
Alia Bhatt Role In Alpha: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, जिसका नाम अल्फ़ा है। बता दें कि आलिया भट्ट आखिरी बार पर्दे पर जिगरा फिल्म में नजर आईं थीं, जो फ्लॉप हुई थी, लेकिन उनकी अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है, क्योंकि ये एक एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसमें आलिया भट्ट का दमदार रोल होगा। पिछले कुछ दिनों से अल्फा फिल्म में आलिया भट्ट के किरदार को लेकर कयासबाजी चल रही है, हालांकि अब मेकर्स ने खुद सच का खुलासा कर दिया है, आइए जानते हैं।
अल्फा में आलिया भट्ट का क्या होगा रोल
पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं हो रहीं हैं कि अल्फा मूवी में आलिया भट्ट एक जासूस के रोल में नजर आएंगी, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा आलिया भट्ट के जासूस के किरदार को लेकर दावा किया गया, लेकिन अब जो अपडेट मिली है, उसके मुताबिक ये खबर पूरी तरह से गलत है, आलिया भट्ट फिल्म में जासूस के रोल में नजर नही आएंगी।
अल्फा मूवी को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आलिया भट्ट इस फिल्म में एक ऐसा रोल अदा करेंगी, जो अब तक उन्होंने पर्दे पर नहीं निभाया है, दरअसल वे फिल्म में एक किलर का रोल अदा करते नजर आएंगी, जी हां! इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स संग काम कर रहे एक करीबी सूत्र ने दी है। आलिया भट्ट का अल्फा किलर बनेंगी, जो लोगों की हत्या करती हैं। सूत्र द्वारा यह भी खुलासा किया गया कि आलिया भट्ट का किरदार फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएगा।
कब रिलीज होगी फिल्म अल्फा
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म अल्फा स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। वहीं बॉबी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा अनिल कपूर भी फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को शिव रवैल ने निर्देशित किया है। अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।