Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: अरमान को है ये गंभीर बीमारी, इस शख्स को थप्पड़ जड़ेगी मायरा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बहुत ही जल्द खुलासा होगा कि अरमान को ब्रेन ट्यूमर है, जिसकी वजह से एक बार फिर अभिरा की दुनिया हिल जाएगी।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist: स्टार प्लस पर सालों से चले आ रहे शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में ऐसा धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है, जिससे अभिरा की दुनिया उजड़ जाएगी। जहां दोनों एक बार फिर सालों की दूरी के बाद अपना घर बसाने जा रहें हैं, वहीं अब एक ऐसा खुलासा होगा, जिससे ना सिर्फ अभिरा को, बल्कि पूरे पोद्दार परिवार को बड़ा झटका लगेगा। दरअसल घरवालों के सामने अरमान की बीमारी का सच आने वाला है, जो घर के सभी सदस्यों को तोड़ कर रख देगी।
मायरा इस शख्स को जड़ेगी जोरदार थप्पड़
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मायरा के पीछे एक स्टॉकर पड़ गया था, जो कोई और नहीं, बल्कि ऋषभ था, अरमान और अभिरा ढूंढ लेते हैं कि ये स्टॉकर कोई और नहीं, बल्कि ऋषभ ही है, जब वो दोनों ये बात सभी घरवालों को बताते हैं तो उनकी बात पर कोई भरोसा नहीं करता, उल्टा ऋषभ के घरवाले अरमान और अभिरा पर ही बरस पड़ते हैं। वहीं ऋषभ कई बहाने बनाता है और सच का खुलासा नहीं करता, तभी वहां मायरा ड्रोन लेकर आएगी और ऋषभ को जोरदार थप्पड़ जड़ेगी, साथ ही उसे धमकी भी देगी कि वो उसे नहीं छोड़ेगी, इस दौरान अरमान और अभिरा उसका पूरा साथ देंगे।
अरमान को हुई गंभीर बीमारी
इन सब ड्रामे के बीच अब अरमान और अभिरा तीसरी बार शादी करने वाले हैं, विद्या की वजह से अरमान और अभिरा का तलाक हो गया था और अब तक इनकी शादी नहीं हुई है, ऐसे में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं और दोनों अकेले ही सारी तैयारियां कर रहें हैं। अरमान और अभिरा का फुल ऑन रोमांस दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसी बीच अभिरा की दुनिया हिल जाएगी, जब उसे पता चलेगा कि अरमान को ब्रेन ट्यूमर है। शो में पिछले कुछ दिनों से दिखाया जा रहा है कि अरमान की चक्कर बहुत आ रहा है, ऐसे में अब जल्द ही उसकी बीमारी का खुलासा होने वाला है, जिसके बाद अभिरा व अन्य घरवाले बुरी तरह टूट जाएंगे। अब देखना होगा कि अरमान की इस बीमारी में क्या कुछ नया ट्विस्ट मेकर्स लेकर आएंगे। फिलहाल, ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक न्यूज़ट्रैक के साथ बनें रहिए।