Jailer 2 Day 4 Collection: जेलर 2 का तूफानी संडे, चार दिन में दुनियाभर में 300 करोड़ पार कलेक्शन
Jailer 2 Day 4 Collection: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, चौथे दिन भी फिल्म धुंआधार कमाई कर रही है।
Jailer 2 Day 4 Collection
Jailer 2 Day 4 Collection: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है, फिल्म ने गर्दा उड़ाया हुआ है। जी हां! 'जेलर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, अभिनेता की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म के एक्शन सीन्स की जमकर चर्चा हो रही है। जेलर 2 को बहुत ही पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं, जिसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है, फिल्म ने महज 4 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, आइए जानते हैं कि चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्या हाल होने वाला है।
जेलर 2 डे 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, तीन दिनों में फिल्म ने बहुत ही शानदार कलेक्शन किया और आज रविवार को भी फिल्म ने कमाई के मामले में बेहद मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रविवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिए अहम माना जाता है, क्योंकि छुट्टी होने के चलते सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ जाती है, वहीं जेलर 2 को भी रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिलता नजर आ रहा है।
रजनीकांत की जेलर 2 के अबतक के कलेक्शन के बारे में बताएं तो भारत में लगभग 59.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन, और दुनिया भर में करीब 125 करोड़ रुपए से ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरे दिन जेलर 2 ने 37.10 करोड़ का कलेक्शन किया, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 47.80 करोड़ रुपए रहा। चौथे दिन भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, फिल्म ने शाम 5 बजे तक में ही 28.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से देखा जाय तो चौथे दिन का टोटल कलेक्शन 50-52 करोड़ के आस पास हो सकता है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। वहीं दुनिया भर में चार दिनों में फिल्म का कलेक्शन 320 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है।
जेलर 2 फिल्म के बारे में
जेलर 2 फिल्म को रजनीकांत के साथ ही मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एस. जे. सूर्या, मोहनलाल, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, जतिन सरना जैसे एक्टर्स हैं। ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का इस फिल्म में कैमियो है, जिसकी खूब चर्चाएं हो रहीं हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जबरदस्त धमाल मचाए हुए है।