Smriti Irani Video: फफक-फफक कर रो पड़ीं स्मृति ईरानी, आखिर किस बात से टूटी?
Smriti Irani Video: अभिनेत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फफक-फफक कर रोते दिख रहीं हैं, आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ।
Smriti Irani Video
Smriti Irani Video: स्मृति ईरानी मनोरंजन जगत के साथ ही पॉलिटिक्स जगत का भी जाना माना नाम हैं, पॉलिटिक्स में एंट्री लेने के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था। करीब 17 साल बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में दोबारा से कदम रखा था, वो भी अपने हिट सीरियल "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" के दूसरे सीजन के साथ। स्मृति को तुलसी वीरानी के किरदार में सालों बाद भी दर्शकों का अटूट प्यार मिल रहा है, इसी बीच सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो में उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि स्मृति ईरानी खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाईं? उनके आंसुओं के पीछे की वजह क्या है? आइए, आपको बताते हैं इस वायरल वीडियो से जुड़ी पूरी बात।
क्यों फफक कर रो पड़ीं स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी के वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिनेत्री माइक लेकर स्पीच दे रहीं हैं और अंत में उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। दरअसल स्मृति ईरानी का ये वीडियो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" की शूटिंग के सेट से वायरल हुआ है, शूटिंग के आखिरी दिन ही स्मृति ईरानी अपनी क्योंकि टीम को अलविदा कहते हुए भावुक हो गईं।
स्मृति ईरानी ने पहले शो की पूरी टीम की खूब तारीफ की, उन्होंने डायरेक्टर से लेकर प्रोड्यूसर, क्रिएटिव टीम और अपने को-,स्टार की तारीफ की, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा कभी नहीं सोचा था कि वे एक बार फिर उसी टीम के साथ लौटेगी, उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की टीम को सबसे बेस्ट कहा और अंत में अपनी बात को खत्म करते उन्होंने अभिनेत्री ने बोला कि अगर अपने जीवन में आप सबसे मैं कही मिल पाऊं तो ये मेरा सौभाग्य होगा। मैं इसलिए नहीं रोऊंगी कि क्योंकि अगर मेरा रोने वाला क्लिप वायरल हो गया तो मुझे बहुत मुसीबत होगी। इतना कहकर स्मृति ईरानी रोने लग जाती है, उनकी आंखें नम हो जाती हैं और वे माइक पकड़ा देती है।
आखिरी दिन सेट पर हुई जमकर मस्ती
क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 का शूट खत्म हो चुका है, आखिरी दिन सेट पर जमकर मस्ती हुई, साथ ही सितारे बेहद भावुक भी हुए। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और क्लिप्स वायरल हो रहें हैं। बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का आखिरी एपिसोड 20 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा।