Kajal Raghwani ने Khesari Lal Yadav पर कसा तंज कहा- गाँव से शहर में क्यों आए, देखें वीडियो
Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर काजल राघवानी ने कसा तंज वीडियो हुआ वायरल
Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav Video (Image Credit-Social Media)
Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस समय बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुर्खियों में उनके बीच और भोजपुरी जगत के मशहूर सितारों के बीच झड़प शुरू हो गई है। कोई ऐसा दिन नहीं जा रहा है जिस दिन खेसारी लाल यादव और अन्य स्टार्स के बीच किसी मुद्दे को लेकर तंज ना कसा जा रहा हो। बता दे कि खेसारी लाल यादव पर अब जाकर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड काजल राघवानी ने तंज कसा है। चलिए जानते हैं काजल राघवानी ने क्या कहा है।
काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर कसा तंज वीडियो वायरल (Kajal Raghwani On Khesari Lal Yadav Video Viral)-
भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी इन दिनोंं काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। क्योंकि खेसारी लाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में छपरा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वो तेजस्वी यादव की पार्टी राजद की पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसकी वजह से बड़े-बड़े स्टार्स उनपर तंज कस रहे हैं। जैसा कि सभी को पता है कि रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी और पवन सिंह बीजेपी में हैं। ये सब बीजेपी के स्टार प्रचारक बने हुए हैं। जिसकी वजह से इन लोगों में आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है।
तो वहीं अब जाकर खेसारी लाल यादव की एक्स काजल राघवानी का भी एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि गाँव इतना अच्छा था तो 18 साल पहले छोड़कर शहर में क्यों आ गए हैं। वैसे तो काजल ने इसमें खेसारी का नाम नहीं लिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि वो खेसारी लाल यादव को कह रही हैं। यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव पर Kajal Raghwani ने तंज कसा हो इससे पहले भी वो Kajal Raghwani पर कई सारे आरोप लगा चुकी हैं।