Kala Hiran Movie: काला हिरण फिल्म पर दिल्ली हाईकोर्ट का आया फैसला, सलमान खान को लगा झटका

Kala Hiran Movie Delhi HC Statement: काला हिरण मूवी के खिलाफ सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आया फैसला, जानिए क्या कहा दिल्ली हाईकोर्ट

Update:2026-06-20 08:41 IST
Salman Khan Kala Hiran Movie Statement (Image Credit-Social Media)

Kala Hiran Movie Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि उनके ईर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सलमान खान के ब्लैक बग केस के बारे में बताया गया है। फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील होने के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में आ गई थी। उसके बाद फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज होने वाला था। लेकिन फिल्म का टीजर 12 जून को रिलीज किया गया। जिसके बाद फिल्म की कास्ट से लेकर अन्य चीजों के बारे में जानकारी मिली। तो वहीं फिल्म पर रोक लगाने के लिए सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अब जाकर इस फिल्म की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आया है। 

दिल्ली हाईकोर्ट ने काला हिरण मूवी के खिलाफ सलमान खान की याचिका पर सुनाया फैसला (Delhi High Court Statement On Kala Hiran Movie)-

दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान की उस याचिका पर सुनवाई टाल दी है जिसमें उन्होंने आने वाली फ़िल्म 'काला हिरण: द बैटल फ़ॉर लिगेसी' का विरोध किया है। फ़िल्म बनाने वालों ने जवाब देने के लिए और समय मांगा, इसलिए अब इस मामले पर 1 जुलाई को सुनवाई होगी। सलमान ने फ़िल्म की रिलीज़ और प्रमोशन का विरोध करते हुए कहा है कि इसमें उनकी मर्ज़ी के बिना उनकी ज़िंदगी और पब्लिक इमेज का ज़िक्र किया गया है। एक्टर ने यह भी तर्क दिया है कि फ़िल्म के कुछ पहलू उनकी प्रतिष्ठा और चल रही कानूनी कार्यवाही पर असर डाल सकते हैं।

काला हिरण फिल्म के बारे में (Kala Hiran Movie Plot)-

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने के लिए दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की है। खान का आरोप है कि यह फिल्म उनके कुख्यात 1998 के काले हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ उनके चल रहे तनाव को दर्शाती है। 

Tags:    

Similar News