KSBKBT 2 Leap Update: लीप के बाद इन दो एक्टर्स का कटेगा पत्ता, जानिए क्या मोड़ लेगी कहानी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में लीप से जुड़ी खबरें आ रहीं हैं, वहीं अब यह भी पता चल चुका है कि लीप के बाद किन दो किरदारों की शो से छुट्टी हो जाएगी।

Update:2026-06-19 16:20 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Leap: स्टार प्लस का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, शो अपने नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, शांति निकेतन में हर दिन भयंकर ड्रामा हो रहा है, कहानी एक ऐसा मोड़ ले चुकी है, जिसकी दर्शकों ने उम्मीद भी नहीं की थी। तुलसी ने अपने पूरे परिवार को जोड़ रखा था, लेकिन रेयांश नाम की आंधी से उसका पूरा घर एक बार फिर बिखर गया। वहीं, इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच खबर आई कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल में 10 साल का लीप आने वाला है, और लीप के बाद इन दो एक्टर्स का पत्ता शो से कटने वाला है, चलिए बताते हैं वे दो एक्टर कौन हैं।

इन दो एक्टर्स का किरदार होगा खत्म

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 सीरियल को लेकर पिछले दिनों खबरें आईं कि शो में 10 सालों का लीप आएगा, जिसके बाद कहानी एक नए सिरे से शुरू होगी। लीप के बाद शो में काफी कुछ बदल जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह भी बताया गया कि, 10 सालों के लीप के बाद, दो किरदारों की मौत हो जाएगी, लेकिन अब तक नाम सामने नहीं आया था कि कौन से एक्टर्स की शो से छुट्टी होगी, फिलहाल, अब उन दो एक्टर्स के नाम से पर्दा उठ चुका है।

Full View

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में लीप के बाद जिन दो किरदारों की मौत हो जाएंगी, वे रेयांश और पार्थ हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि रेयांश और पार्थ का किरदार लीप के बाद नजर नहीं आएगा, हालांकि दोनों की मौत कैसे होगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दर्शक अंदाजा लगा रहें हैं कि वैष्णवी के चक्कर में दोनों के बीच लड़ाई होगी और सालों पहले का इतिहास फिर शो में दोहराया जाएगा, जिस तरह अंश की मौत हुई थी, वैसे ही रेयांश की भी मृत्यु होगी। सुनने में आ रहा है कि रेयांश का किरदार निभा रहें अभिनेता आकाशदीप सहगल (Akashdeep Saigal) लॉकअप का हिस्सा बनने जा रहें हैं, जिस वजह से वे सीरियल से एक्जिट ले रहें हैं। फिलहाल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि अब रेयांश और वैष्णवी की शादी का जश्न शुरू होगा, दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि क्या रेयांश और वैष्णवी की शादी हो जाएगी या फिर कोई बड़ा ट्विस्ट आएगा।

Tags:    

Similar News