3 Idiots 2 Story: 3 इडियट्स के सीक्वल की कहानी क्या होगी? बताया फिल्म के निर्देशक ने
3 Idiots 2 Movie Story: आमिर खान, आर.माधवन और शरमन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स का सीक्वल बन रहा है, फिल्म की कहानी पर डायरेक्टर ने दिया अपडेट
3 Idiots 2 Story Update (Image Credit-Social Media)
3 Idiots 2 Story: आमिर खान,आर.माधवन और शरमन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी, डॉयलाग और गानें सभी दर्शकों की पहली पसंद बने हुए थे। फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी समय से अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म के बारे में ये भी बताया गया था कि इस बार 3 Idiots 2 में दर्शकों को चार इडियट्स देखने को मिलेंगे। तो वहीं अब जाकर 3 Idiots 2 के स्टोरी पर अपडेट सामने आया है।
3 इडियट्स के सीक्वल की कहानी कैसी होगी बताया राजकुमार हिरानी ने (3 Idiots Sequel Story Update By Rajkumar Hirani)-
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए, राजकुमार हिरानी ने बताया कि वह और उनके लेखन सहयोगी अभिजात जोशी फिलहाल सीक्वल की कहानी और पटकथा पर काम कर रहे हैं। फिल्म के तीन मुख्य किरदारों की कहानी को आगे बढ़ाने की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "अभी बहुत काम बाकी है। मुख्य रूप से यह इस बारे में है कि 15-20 साल बाद इन किरदारों के साथ क्या होता है। यह कॉलेज या ऐसी किसी चीज़ के बारे में नहीं है। अब उनकी शादी हो चुकी है और बच्चे भी हैं। वे मध्य जीवन संकट से गुजर रहे हैं, इसलिए हमें देखना होगा कि अब आगे क्या होता है?"
मूल फिल्म ने यह संदेश दिया कि हमें अपने सपनों का पीछा करना चाहिए और भागदौड़ भरी जिंदगी में नहीं फंसना चाहिए। एक व्यक्ति जीवन में तभी सफल होता है जब वह अपने जुनून का अनुसरण करता है। इस फिल्म ने अपने संदेश से दुनिया भर में कई लोगों को प्रेरित किया। वेबसाइट से बात करते हुए, हिरानी ने पुष्टि की कि मूल फिल्म की तरह, सीक्वल में भी एक संदेश होगा, और यह एक बड़ा संदेश होगा। उन्होंने कहा, "पटकथा पर अभी कुछ काम बाकी है, लेकिन कहानी बहुत अच्छी है - अनोखी, और पहली फिल्म की तरह ही हास्य से भरपूर। यह '3 इडियट्स' के किरदारों की कहानी को 10 साल बाद आगे बढ़ाती है।"
फिल्म के बारे में पहले ही आमिर खान ने अप्रैल के महीने में अपडेट दे दिया था। तो वहीं कुछ समय पहले ये भी खबर सामने आई थी कि फिल्म के सीक्वल में एक और इडियट नजर आने वाले हैं। जिसका किरदार विक्की कौशल निभा सकते हैं। लेकिन अभी तक इसके बारे में कंफर्मेशन नहीं दी गई है।