Panchayat Season 5: क्या प्रहलाद चा बनेंगे फुलेरा गाँव के नए विधायक, जानिए क्या कहा प्रधानपति ने

Panchayat Season 5 Story Update: पंचायत सीजन 5 का इंतजार कर रहे फैंस के मन में यही सवाल है, क्या प्रहलाद चा बनेंगे फुलेगा के नए विधायक, जाने क्या कहा प्रधानजी ने

Update:2026-06-19 13:20 IST

Panchayat Season 5 Story Update By Pradhan Ji Akka Raghubir Yadav (Image Credit-Social Media)

Panchayat Season 5 Story: पंचायत सीजन 5 जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। जिसके पीछे की वजह है, पंचायत सीजन 4 की कहानी क्योंकि इस सीजन की कहानी का जहाँ अंत हुआ था, उसकी वजह  से ना केवल फुलेरा गाँव के प्रधान जी, सचिव, प्रहलाद चा और उनसे जुड़े लोगों का दिल ही टूटा था। बल्कि इस सीरीज को पसंद करने वाले लोगों को भी काफी बुरा लगा था। क्योंकि वनराकस की पत्नी चुनाव जीत जाती है। अब फुलेरा में उनका राज्य चलेगा। जिसकी वजह से सचिव और पूर्व प्रधान की जिंदगी में काफी मुश्किले आनी वाली है। क्योंकि वनराकस इनसे बदला जरूर लेगा। तो वहीं इन सबके बीच कहानी में एक ट्वीस्ट भी आता है, सांसद जी प्रहलाद चा को फुलेरा का विधायक बनने का प्रस्ताव देते हैं। अब वो इस प्रस्ताव को स्वीकार करेंगे या नहीं ये तो Panchayat Season 5 में ही देखने को मिलेगा। हालहि में एक इंटरव्यू के दौरान प्रधान पति यानि रघुवीर यादव से उनके एक इंटरव्यू में इसपर सवाल किया गया। जानिए उन्होंने क्या कहा है। 

पंचायत सीजन 5 में क्या प्रहलाद चा बनेंगे विधायक बताया रघुवीर यादव ने (Will Prahlad Cha Become New Vidhayak Panchayat Season 5 Raghubir Yadav Gives Update)-

हालहि में एक इंटरव्यू प्रधानपति यानि रघुवीर यादव से ये सवाल पूछा गया कि क्या इस बार पंचायत सीजन 5 में प्रहलाद चा फुलेरा के नए विधायक बनेंगे। जिसपर रघुवीर यादव कहते हैं कि नहीं मैं नहीं बताऊंगा यदि बताऊंगा तो वो फैल जाएंगे। मैं ये बोलू की वो हार जाएंगे तो भी फैल जाएंगे और बोलू की जीत जाएंगे तो भी फैल जाएंगे। तो वहीं रघुवीर यादव ने बताया कि वो और फैजल मलिक बहुत अच्छे दोस्त हैं, सिर्फ कहने के दोस्त नहीं है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 



प्रहलाद चा फुलेरा के विधायक बनेंगे या नहीं इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसका पता तो Panchayat Season 5 के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। इससे पहले फैजल मलिक ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस बार कहानी काफी मजेदार होने वाली है। और दर्शकों को जिस चीज का इंतजार था, उनको वो सब देखने को मिलने वाला है। तो वहीं पंचायत सीजन 5 कब आएगा, अभी इसपर भी किसी प्रकार का अपडेट सामने नहीं आया है। 

Tags:    

Similar News