Kuberaa Day 2 Collection: दूसरे दिन नहीं चला धनुष की कुबेर का जादू, बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स

Kuberaa Second Day Box Office Collections: कुबेर फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की और अब दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है|

Update:2025-06-22 07:40 IST

Kuberaa Second Day Box Office Collections

Kuberaa Second Day Box Office Collections: साउथ सिनेमा की मोस्ट चर्चित फिल्म कुबेर 20 जून को थिएटरों में रिलीज हो गई है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को बहुत अधिक उत्साहित कर दिया था। कुबेर फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं बता दें कि कुबेर फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की और अब दूसरे दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि कुबेर मूवी ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया।

कुबेर मूवी सेकंड डे कलेक्शन (Kuberaa Movie Second Day Collections)

कुबेर फिल्म में नजर आ रहे एक्टर्स की एक्टिंग के साथ ही फिल्म की कहानी, म्यूजिक, डायलॉग समेत दर्शक लगभग सभी चीजों की जमकर तारीफ कर रहें हैं। खासतौर पर फैंस और दर्शक धनुष की वाहवाही करते नहीं थक रहें हैं। निर्देशक शेखर कम्मुला ने जिस तरह से धनुष के किरदार को पर्दे पर उतारा है, दर्शक उससे इंप्रेस हो चुके हैं। बता दें कि कुबेर मूवी का पहले दिन का कलेक्शन बेहद जबरदस्त रहा, जी हां! इस फिल्म ने कमाई के मामले में आमिर खान की सितारे जमीन पर मूवी को पीछे छोड़ दिया। कुबेर मूवी ने ओपनिंग डे पर 14.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, 10 करोड़ तेलुगु भाषा में कमाए, 4.5 करोड़ तमिल में, जबकि महज 23 लाख हिंदी में। पहले दिन छप्परफाड़ कमाई करने वाली फिल्म कुबेर के दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है, जी हां! फिल्म दूसरे दिन 8-9 करोड़ तक का कलेक्शन करते नजर आ रही है।


कुबेर मूवी स्टार कास्ट (Kuberaa Movie Release Date)

20 जून से थिएटरों में रिलीज होकर सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म कुबेर में रश्मिका मंदाना, धनुष और नागार्जुन के अलावा दलीप ताहिल, सयाजी शिंदे, दिव्या डेकाटे, हरीह पेराडी, जिम सर्भ जैसे कलाकार भी नजर आ रहें हैं। कुबेर फिल्म का डायरेक्शन निर्देशक शेखर कम्मुला ने संभाली है, जबकि सुरेश नारंग और पुष्कर राम मोहन राव ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News