Akshaye Khanna Drishyam 3: रणवीर सिंह के बाद क्या अक्षय खन्ना पर लगेगा बैन, क्या है पूरा मामला जानिए
Panorama Studios International Limited Statement: डॉन 3 के विवादों के बाद अब जाकर दृश्यम 3 के मेकर्स ने जारी किया स्टेटमेंट, जिसके बाद अक्षय खन्ना फिर से चर्चा में आ गए
Panorama Studios International Limited Statement After Drishyam 3 Akshaye Khanna Controversy (Image Credit- Social Media)
Akshaye Khanna Drishyam 3 Controversy: मलयालम दृश्यम 3 जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। फिल्म मई के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। तो वहीं दृश्यम 3 जिसके हिंदी वर्जन में अजय देवगन लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब जाकर फिल्म के रिलीज की बारी है। फिल्म इस साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू से पहले ही अक्षय खन्ना ने फिल्म को बीच में छोड़ दिया था। जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने उनको लेकर कई सारे बयान दिए थे। ये मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। क्योंकि दृश्यम 3 के मेकर्स अब डॉन 3 के मेकर्स की राह पर निकल पड़े हैं। उन्होंने नोटिस जारी की है।
अक्षय खन्ना के दृश्यम 3 छोड़ने के बाद मेकर्स ने जारी किया नोटिस (Panorama Studios International Limited Issued A Notice After Drishyam 3 Akshaye Khanna Controversy)-
दृश्यम 3 की शूटिंग से पहले अक्षय खन्ना ने धुरंधर की सफलता के बाद मेकर्स के सामने शर्त रखी की उनको बिग का प्रयोग करने दे और फीस बढ़ाने की भी मांग की थी। जिसके बाद दृश्यम 3 के मेकर्स और अक्षय खन्ना के बीच बातचीत नहीं बनी। और अक्षय खन्ना ने फिल्म से दूरी बना ली। तो वहीं फिल्म के मेकर्स ने उनके खिलाफ काफी कुछ कहा था। जिसपर अक्षय खन्ना ने ऑफिशियल तौर पर किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं दिया था।
तो वहीं हालहि में रणवीर सिंह ने डॉन 3 शूटिंग से पहले छोड़ दी, जिसके बाद ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया। कि फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरनेटमेंट ने उनके खिलाफ FWICE में शिकायत की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ असहयोग प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन अब जाकर उस प्रस्ताव को हटा दिया है। इन सबके बीच दृश्यम 3 के मेकर्स ने भी एक नोटिस जारी की है। जिसके बाद अक्षय खन्ना के दृश्यम 3 को बीच में छोड़ने का विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है।
अपने बयान में, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने खुलासा किया कि उसे अपने सदस्यों, एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड से औपचारिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें मुख्य शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले सामने आई ऐसी समस्याओं का जिक्र है। हालांकि गिल्ड के बयान में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यह समय महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में दोनों प्रोडक्शन हाउस प्रमुख फ्रेंचाइजी फिल्मों से बड़े नामों के बाहर निकलने को लेकर खबरों में रहे हैं।