Ucha Lamba Kad Remake: ऊंचा लंबा कद का रीमेक नहीं आया रास, जमकर हो रही आलोचना
Ucha Lamba Kad Remake: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से 'ऊंचा लंबा कद' का रीमेक वर्जन रिलीज किया गया है, लेकिन रीमेक वर्जन देख नेटिजेंस का खून खौल गया और वे सब गाने पर नाराजगी जाहिर कर रहें हैं।
Ucha Lamba Kad Remake
Ucha Lamba Kad Remake: अक्षय कुमार अपनी फिल्म "वेलकम टू द जंगल" को लेकर सुर्खियों में हैं, फिल्म का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहें हैं, क्योंकि ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है। फिल्म को लेकर अभी से ही तगड़ा बज बन चुका है और अभी हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार गाना "Ucha Lamba Kad Forever" रिलीज किया, जो कि "ऊंचा लंबा कद" का रीमेक वर्जन है, जिसे अक्षय कुमार और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया है, हालांकि रीमेक वर्जन को देख फैंस भड़क गए हैं, क्योंकि उन्हें ये नया वर्जन जरा भी पसंद नहीं आया।
ऊंचा लंबा कद के रीमेक वर्जन से नाखुश दर्शक
ऊंचा लंबा कद के रीमेक वर्जन को Ucha Lamba Kad Forever का नाम दिया गया है, गाने में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी का बेहद जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी ओरिजिनल वर्जन की बात ही कुछ और है। गाने को देख दर्शकों को कैटरीना कैफ की याद आ गई, हर कोई यही कमेंट कर रहा है कि ये गाना कैटरीना कैफ के बिना अधूरा है, ऊंचा लंबा कद सिर्फ और सिर्फ कटरीना कैफ का गाना है।
'ऊंचा लंबा कद' के रीमेक को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जबरदस्त तरीके से रिएक्शन दे रहे हैं, लोग नाराजगी जाहिर कर रहें हैं कि रीमेक बनाकर ओरिजिनल वर्जन को क्यों खराब कर दिया। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं जो गाने में अक्षय कुमार की तारीफ कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा, "पहले वाले के आस पास भी नहीं है ये गाना, कैटरीना कैफ आग थी।" दूसरे ने लिखा, "पहले वाला ही बेस्ट था।" तीसरे ने लिखा, "ये गाना कैटरीना कैफ के बिना अधूरा है।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "दिशा अच्छे से एक्सप्रेशन भी नहीं दे पा रही है, कैटरीना एक्सप्रेशन क्वीन थीं।" बताते चलें कि इस नए वर्जन को आनंद राज के साथ ही सिंगर रुबाई ने आवाज दी है। इस गाने पर 15 मिलियन से अधिक Views आ चुके हैं।
ऊंचा लंबा कद गाने के बारे में
'ऊंचा लंबा कद' गाने के बारे में बताएं तो इसके ओरिजिनल वर्जन को कटरीना कैफ और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था, जो कि फिल्म 'वेलकम' का गाना था। ये गाना करीब 19 साल पहले रिलीज़ हुआ था, लेकिन आज भी इस गाने की धूम जबरदस्त है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माए गए इस गाने को आनंद राज आनंद और कल्पना पटवारी ने गाया था। गाने ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था