Khesari Lal Yadav: भोजपुरी हीरोइनों पर खेसारी लाल यादव का भड़काऊ बयान

Khesari Lal Yadav News: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में भोजपुरी की हीरोइनों के बारे में कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे तहलका मच गया है।

Update:2026-06-03 20:56 IST

Khesari Lal Yadav Interview

Khesari Lal Yadav Interview: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आए दिन चर्चाओं में रहते हैं, अभी हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू किया है, जिसमें पवन सिंह से लेकर रवि किशन समेत भोजपुरी हसीनाओं पर निशाना साधा। खेसारी लाल यादव ने बहुत कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी की अभिनेत्रियों के बारे में बात करते हुए कहा कि वे सब झूठ बोलती हैं, उनका ये बयान यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

खेसारी लाल यादव का भड़काऊ बयान

खेसारी लाल यादव अधिकतर कुछ न कुछ ऐसा बयान दे देते हैं, जिसकी वजह से बवाल हो जाता है और उन्हें फिर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है, वहीं अब उन्होंने भोजपुरी अभिनेत्रियों को अपने निशाने पर लिया। दरअसल खेसारी लाल यादव के हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बहुत सी बातें की और इसी दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच पर भी अपना रिएक्शन दिया, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।


खेसारी लाल यादव ने कास्टिंग काउच और अंजलि राघव-पवन सिंह के विवाद पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा, "अंजलि राघव को गलत लगा तो उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। लेकिन हमारी भोजपुरी हीरोइनों को हमें बुरा बनाना है, अपने आप को सही बनाने के लिए। भोजपुरी की हर हीरोइन यही कहती है कि मुझे किसी ने टच नहीं किया, मुझसे किसी ने कॉम्प्रोमाइज करने की बात नहीं की, और यही सवाल यदि आप किसी दूसरी एक्ट्रेस से पूछेंगे तो वो भी यही कहेगी, लेकिन साथ ही कहेगी कि लेकिन ऐसा होता है। तो मैं पूछ रहा हूं किसके साथ ऐसा होता है?"

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, "इसलिए मैं आपसे और सभी से कहूंगा कि अगर आप भोजपुरी हीरोइनों को बुलाए तो आप लोग गीता रखिए, गीता पर कसम खिलाइए कि आप जो भी कहेंगी सच कहेंगी, सच के सिवा कुछ नहीं कहेंगी। हालांकि, मुझे पता है कि वो सब गीता को भी धोखा दे देंगी। मैंने भोजपुरी इंडस्ट्री की हीरोइनों के जितने भी इंटरव्यू देखें हैं, उन्होंने भोजपुरी के कलाकारों से लेकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सबको नीचा दिखाया है। मुझे बुरा इस बात का लगता है कि आप उसी इंडस्ट्री में बड़े हो रहे हो, नाम बना रहे हो, आपके साथ गलत हुआ नहीं, कास्टिंग काउच हुआ नहीं, तो किसके साथ बुरा हुआ। भोजपुरी इंडस्ट्री में जितनी हीरोइनों से उन सबसे पूछ लीजिए, सब यही कहेंगी कि उनके साथ नहीं हुआ, वे यहां तक टैलेंट के दम पर पहुंचीं हैं। जब सब अपने दम तक यहां आईं हैं तो ये कास्टिंग काउच होता किसके साथ है।"

Tags:    

Similar News