Don 3 Controversy: रणवीर सिंह ने इन वजहों से छोड़ी थी डॉन 3, अब सच आया बाहर

Don 3 Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह डॉन 3 की वजह से विवादों में फंसे हुए हैं, वहीं अब जानकारी मिली है कि उन्होंने किस वजह से डॉन 3 को छोड़ने का फैसला किया था।

Update:2026-06-03 21:58 IST

Ranveer Singh Don 3 Controversy

Ranveer Singh Don 3 Controversy: धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह विवादों में फंस गए हैं, और इसकी वजह फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 है। दरअसल रणवीर सिंह फरहान अख्तर की डॉन 3 का हिस्सा थे, लेकिन धुरंधर की सफलता के बीच ही खबरें आईं कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 छोड़ दी है, हालांकि अब तक इसकी असली वजह सामने नहीं आई थी कि आखिर रणवीर सिंह ने डॉन 3 से किनारा क्यों किया, लेकिन अब जब यह विवाद तूल पकड़ा हुआ है तो इसका भी खुलासा हो चुका है कि आखिर रणवीर सिंह ने डॉन 3 छोड़ी क्यों थी।

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी डॉन 3

डॉन 3 को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है, इस विवाद में हर दिन कुछ न कुछ नया मोड़ आ रहा है, जहां FWICE ने रणवीर सिंह को बैन कर दिया था, वहीं आज FWICE ने अपना आदेश वापस ले लिया, लेकिन इसी के बाद यह भी जानकारी सामने आई हैं आखिर रणवीर सिंह ने डॉन 3 छोड़ी क्यों। बता दें कि जब रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच मामला इतना बढ़ा नहीं था, तब इनके बीच मीटिंग हुई थी, इसी दौरान रणवीर सिंह ने बताया कि वे क्यों डॉन 3 छोड़ना चाहते हैं।

Full View

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने डॉन 3 जिन वजहों से छोड़ी, उसकी पहली वजह पक्की स्क्रिप्ट नहीं मिलना थी। इतना ही नहीं, फरहान अख्तर उस समय अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त थे, वे पूरी तरह से अवेलेबल नहीं थे। इसी के साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह की फीस भी कम कर दी थी, फिल्म छोड़ने का एक मुख्य कारण यह भी था। साथ ही साथ रणवीर सिंह ने एक और जो वजह बताई वो फिल्म का बजट थी, रणवीर सिंह के मुताबिक पहले डोन 3 का बजट 300-350 करोड़ रुपए तक था, लेकिन बाद में फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए कर दिया गया, वहीं रणवीर सिंह को फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी नहीं मिला था।

जहां रणवीर सिंह ने डॉन 3 फिल्म छोड़ने की वजहों का खुलासा किया था, वहीं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने रणवीर सिंह संग हुई बातचीत का चैट भी दिखाया था और फीस कम करने की बात को भी गलत करार दिया था। रितेश सिधवानी ने तो रणवीर सिंह से सीधा सवाल किया था अगर 'धुरंधर' ब्लॉकबस्टर नहीं होती, तो क्या आप 'डॉन 3' छोड़ते? इसके जवाब में रणवीर सिंह ने कहा था कि तब वो शायद ऐसा नहीं करते।

Tags:    

Similar News