Mithun Chakraborty Daughter: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी और दामाद कौन है? जिसे लिया था गोद कर ली सगाई
Mithun Chakraborty Daughter Engagement: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की,जानिए इनके बारे में सब कुछ
Mithun Chakraborty Daughter Engagement (Image Credit- Social Media)
Mithun Chakraborty Daughter: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनीत और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों सुर्खियो का हिस्सा बने हुए हैं। जिसके पीछे की वजह मिथुन चक्रवर्ती की बेटी है। जिन्होने सगाई कर ली है,फ़ोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। चलिए जानते हैं कौन हैं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी और उनके होने वाले पति
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी कौन है? (Who Is Mithun Chakraborty Daughter)-
दिशानी दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं,जो कोलकाता या कुछ रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में एक कूड़े के ढेर के पास लावारिस हालत में मिली थी। जिसके बाद उनको अपना सरनेम दिया। मिथुन का पहला विवाह 1979 में अभिनेत्री हेलेना ल्यूक से हुआ था। हालांकि, उनका विवाह अल्पकालिक रहा और तलाक के लिए अर्जी देने से पहले ही वे चार महीने के भीतर अलग हो गए। उसी वर्ष बाद में, मिथुन ने योगिता बाली से विवाह किया। इस दंपति के तीन बेटे हैं - मिमोह, उश्मी और नमाशी - और बाद में उन्होंने अपनी बेटी दिशानी को गोद लिया।
मिथुन चक्रवर्ती के दामाद कौन है ( Who Is Mithun Chakraborty Son In Law)-
मिथुन के होने वाले दामाद, माइल्स मंटज़ारिस, अपने इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, एक स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलर आर्टिस्ट हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने काम के वीडियो शेयर करते हैं और हाल ही में उन्होंने मोरक्कन गायिका फाउज़िया के गाने 'अनएथिकल' पर काम किया है।
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी ने कर ली सगाई (Mithun Chakraborty Daughter Got Engaged)-
माइल्स ने दिशानी को प्रपोज़ करने के अपने यादगार पलों की झलकियाँ साझा कीं। तस्वीरों में, वह समुद्र के किनारे एक चट्टान पर घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज़ करते हुए नज़र आ रहे हैं। पहली तस्वीर में माइल्स के प्रपोज़ करने पर दिशानी मुस्कुराती हुई दिख रही हैं। उन्होंने प्रपोज़ल वाली जगह को काले-सफेद कालीन, मोमबत्तियों और फूलों से सजाया था। अगली तस्वीर में नवविवाहित जोड़ा कैमरे के सामने पोज़ देते हुए नज़र आ रहा है। अन्य तस्वीरों में माइल्स दिशानी के माथे पर किस करते हुए दिख रहे हैं, जबकि दिशानी गर्व से अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं। बाकी तस्वीरों में यह जोड़ा समुद्र के मनमोहक दृश्य के बीच एक-दूसरे को किस करते हुए नज़र आ रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “06.12.2026 … मेरी जिंदगी का सबसे आसान दौर।”
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी की शादी कब है (Mithun Chakraborty Daughter Marriage Date)-
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी, दिशानी चक्रवर्ती की सगाई हो गई है। दिशानी ने अपने मंगेतर बने बॉयफ्रेंड माइल्स मंटज़ारिस के साथ एक संयुक्त पोस्ट में अपनी सगाई की घोषणा की। यह जोड़ा 6 दिसंबर, 2026 को शादी के बंधन में बंधेगा।