Bigg Boss 20: भोजपुरी की इस हॉट हसीना के पति बनेंगे बिग बॉस 20 का हिस्सा

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, जो भोजपुरी की हॉट हसीना के पति का है।

Update:2026-08-17 17:11 IST

Bigg Boss 20 Contestants (Photo- Social Media)

Bigg Boss 20 Contestants: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 20 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है। जी हां! ऐलान कर दिया गया है कि बिग बॉस 20 अगले महीने यानी कि 20 सितंबर से कलर्स टीवी पर दस्तक देगा। जब से बिग बॉस 20 का प्रोमो रिवील किया गया है, दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ गई है, अब उन्हें इंतजार है तो बिग बॉस 20 का हिस्सा बनने जा रहे कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का। वहीं, अब एक और खिलाड़ी का नाम फाइनल होता नजर आ रहा है, आइए जानते हैं वो कौन हैं।

भोजपुरी हसीना के एक्टर पति बनेंगे बिग बॉस 20 का हिस्सा

बिग बॉस 20 का हिस्सा कौन सी जानी मानी हस्तियां बनने वालीं हैं, ये जानने के लिए बिग बॉस लवर्स बेहद एक्साइटेड हैं, लेकिन अभी तक एक भी कंटेस्टेंट के नाम पर मेकर्स द्वारा पक्की मुहर नहीं लगाई गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कई नाम कन्फर्म बताए जा रहें हैं, जिसमें से एक भोजपुरी की हॉट हसीना मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत का है।


कई रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का नाम कन्फर्म हो गया है, बताया जा रहा है कि विक्रांत को मेकर्स ने बिग बॉस 20 के लिए अप्रोच किया है और वे इसका हिस्सा भी बन सकते हैं। बता दें कि विक्रांत सिंह इसके पहले कलर्स के ही रियलिटी शो "The 50" का हिस्सा बनें थे, जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी मोनालिसा भी गईं थीं। वैसे तो विक्रांत का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है, लेकिन ऑफिशियल मुहर लगना बाकी है। देखना होगा कि विक्रांत मैसी बिग बॉस 20 के लिए हामी भरेंगे या नहीं।

पहले भी बिग बॉस के घर में जा चुके हैं विक्रांत सिंह राजपूत

भोजपुरी एक्टर विक्रम सिंह राजपूत पहले भी ‘बिग बॉस’ के घर में जा चुके हैं, हालांकि वे बिग बॉस के घर में बतौर गेस्ट गए थे। दरअसल उनकी पत्नी मोनालिसा बिग बॉस 10 का हिस्सा बनीं थीं, उन्हीं से मिलने के लिए विक्रांत गेस्ट के रूप में बिग बॉस के घर में गये थे। सिर्फ रूपा नहीं! विक्रांत और मोनालिसा की शादी भी ‘बिग बॉस’ के घर में हुई थी।

Tags:    

Similar News