Shivangi Joshi: लॉकअप के बाद शिवांगी जोशी को मिला नया प्रोजेक्ट, इस यूट्यूबर संग करेंगी रोमांस

Shivangi Joshi New Project: लॉकअप 2 की फर्स्ट रनरअप शिवांगी जोशी के नए प्रोजेक्ट से जुड़ी डिटेल सामने आई है, आइए जानते हैं।

Update:2026-08-17 18:11 IST

Shivangi Joshi New Project: शिवांगी जोशी पिछले दिनों रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 की वजह से खूब सुर्खियां में बनीं थीं, हालांकि अब लॉकअप खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी चर्चाएं कम नहीं हो रही है, वहीं अब शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आई है, जो उनके अगले प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है, आइए जानते हैं कि लॉकअप 2 के बाद शिवांगी जोशी किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं।

शिवांगी जोशी का नया प्रोजेक्ट

शिवांगी जोशी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, और वे सभी एक्ट्रेस के नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लॉकअप के बाद शिवांगी के फैंस की नजरें उनके अगले प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है और अब उनके नए प्रोजेक्ट से जुड़ी अपडेट भी सामने आ गई है। दरअसल शिवांगी जोशी जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग भी शुरू कर दी गई है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवांगी जोशी ने अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग राजस्थान में शुरू कर दी है, अब सवाल ये उठता है कि शिवांगी जोशी के साथ हीरो कौन नजर आएगा? तो हम आपको बता दें कि शिवांगी जोशी के साथ यूट्यूबर एल्विश यादव रोमांस करते नजर आएंगे। जी हां! शिवांगी जोशी और एल्विश यादव की जोड़ी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में जमने वाली है, जिसके लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। 

लॉकअप 2 की ट्रॉफी जीतने से चूंक गईं शिवांगी जोशी

शिवांगी जोशी ने लॉकअप 2 के दौरान जमकर सुर्खियां बटोरी थी, गेम के अंत में उन्होंने हर्षद चोपड़ा संग जिस तरह का बर्ताव किया, उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था, शिवांगी जोशी पर खूब मीम बनें थे। शिवांगी ने भले ही टॉप 2 में अपनी जगह बना ली थी, लेकिन विनर नहीं बन पाईं, श्रेया कालरा ने उन्हें मात दे दी, शिवांगी जोशी लॉकअप 2 की फर्स्ट रनरअप रहीं, जबकि श्रेया कालरा ने चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी। 

Tags:    

Similar News