Bhojpuri Bawaal का हिस्सा क्यों नहीं बनें Khesari Lal Yadav?

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव रियलिटी शो "भोजपुरी बवाल" का हिस्सा क्यों नहीं बनें, इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है, आइए जानते हैं।

Update:2026-08-17 19:07 IST

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों काफी कंट्रोवर्सी चल रही है और ये कंट्रोवर्सी हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो "भोजपुरी बवाल" की वजह से हो रही है, क्योंकि इस शो में काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे एक-दूसरे पर इल्जाम पर इल्जाम लगा रहीं हैं। काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच हो रही इस लड़ाई में पवन सिंह और निरहुआ आम्रपाली का सपोर्ट कर रहें हैं, जबकि काजल राघवानी बिल्कुल अकेले पड़ गईं हैं। जहां भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में भोजपुरी जगत के बड़े कलाकार नजर आ रहें हैं, वहीं खेसारी लाल यादव इसका हिस्सा नहीं बनें, ऐसे में अब उन्होंने खुद खुलासा किया कि वे इस शो का हिस्सा क्यों नहीं बनें।

खेसारी लाल यादव क्यों नहीं बनें भोजपुरी बवाल का हिस्सा

भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में पवन सिंह, निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, नीलम गिरी, रानी चटर्जी जैसे एक्टर्स नजर आ रहें हैं, वहीं खेसारी लाल यादव इस शो का हिस्सा नहीं बनें, उन्हें इस रियलिटी शो में न देखकर फैंस के बीच सवाल भी उठे कि आखिर किस वजह से खेसारी शो का हिस्सा नहीं बनें? क्या उन्हें शो ऑफर नहीं किया गया, या फिर कुछ अन्य वजह! फिलहाल अब खुद खेसारी लाल यादव ने सच बता दिया है।

Full View

खेसारी लाल यादव ने अपने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वे भोजपुरी बवाल का हिस्सा क्यों नहीं बनें? खेसारी लाल यादव ने कहा, "सबसे पहले मेरे पास ये शो आया था, मेरा अमाउंट थोड़ा ज्यादा हो गया था। मैं महंगा हूं सस्ता नहीं हूं। इसलिए जहां दिखता हूं बेहतर दिखता हूं। मैं ऐसे ही कुछ भी नहीं करता। भोजपुरी बवाल में सिर्फ "भोजपुरी बवाल" नाम है, लेकिन उसमें कितनी बार भोजपुरी सुनने को मिला? आपने भोजपुरी बवाल नाम रखा है, तो बात भोजपुरी की होनी चाहिए।" खेसारी लाल यादव ने खुद बताया कि उन्हें भी ये शो ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया, क्योंकि उनकी फीस ज्यादा थी।

Tags:    

Similar News