Pradeep Rawat के बेटे के पीछे पड़े ट्रोलर्स, प्रार्थना सभा में हंसता देख बोले- बेशर्मी की भी हद है..

Pradeep Rawat Son Trolling: दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत का बेटा विक्रमादित्य रावत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया है, आइए जानते हैं क्यों।

Update:2026-08-08 09:21 IST

Pradeep Rawat Son Trolling (Photo- Social Media)

Pradeep Rawat Son Trolling: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में भी काम कर चुके अभिनेता प्रदीप रावत ने 4 अगस्त को अपनी आखिरी सांस ली। प्रदीप रावत के निधन से मनोरंजन जगत में मातम छाया हुआ है, सितारे और फैंस प्रदीप रावत को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं। 7 अगस्त को प्रदीप रावत के परिवार द्वारा उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई, जहां अखिलेंद्र मिश्रा, मुकेश ऋषि और कॉमेडियन सुनील पाल समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग पहुंचे। प्रदीप रावत की प्रेयर मीट से उनके बेटे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें हंसता देख यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहें हैं।

प्रदीप रावत के बेटे के पीछे पड़े ट्रोलर्स

प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा, वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, 4 अगस्त की रात उनके निधन की खबर सामने आई, जिससे इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी, वहीं 6 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया गया, प्रदीप के अंतिम संस्कार में भी इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं थीं। इसके बाद 7 अगस्त को प्रेयर मीट में भी सितारे प्रदीप रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को सांत्वना देते नजर आए।

Full View

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रदीप रावत की प्रेयर मीट के कई वीडियोज छाए हुए हैं, जिसमें से एक वीडियो में उनके बेटे विक्रमादित्य रावत को हंसता देख नेटिजेंस ने उनकी क्लास लगा दी है। जी हां! विक्रमादित्य रावत को अपने ही पिता के प्रेयर मीट में हंसता देख यूजर्स भड़क उठे और कमेंट बॉक्स में उन पर भद्दे कमेंट्स भी करने लगे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "क्या जमाना आ गया है, बेशर्मी की भी हद पार कर दी।" दूसरे ने लिखा, "अबे! ये दांत क्यों दिखा रहा है।" तीसरे ने लिखा, "इसको देखो अभी से हंस रहा है, यहां हमें अभी तक बुरा लग रहा है।" चौथे ने लिखा, "इसको इतना दर्द है कि हंस रहा है।" पांचवें ने लिखा, "ये इतना हंस क्यों रहा है, इन लोगों को फर्क नहीं पड़ता क्या।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "वाह बेटा वाह... शाबाश। Gen Z बच्चे हैं ये।" इसी तरह सैंकड़ों कमेंट्स ट्रोलर्स के आ चुके हैं।



 


Tags:    

Similar News