Revati Sule Kaun Hai: कौन हैं रेवती सुले? जिनकी शादी में अंबानी समेत बी टाउन की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं

Revati Sule Kaun Hai: रेवती सुले शादी के बंधन में बंध गईं हैं, 20 जून को उनका वेडिंग रिसेप्शन हुआ, जहां अंबानी परिवार समेत बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की, आइए जानते हैं कि रेवती सुले हैं कौन, जिनकी शादी में इतनी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

Update:2026-06-21 09:59 IST

Revati Sule Kaun Hai: सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियोज वायरल हो रहें हैं, जिसे देख यूजर्स खुश हो उठे हैं, क्योंकि इन वायरल हो रहे वीडियोज़ में बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हस्तियां एक साथ नजर आईं, नीता अंबानी मुकेश अंबानी से जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसी जानी मानी हस्तियों को एक ही छत के नीचे एक-दूसरे से मिलते जुलते देखा गया, ऐसे में सवाल ये उठने लगा कि ऐसा क्या था, जिसे अटेंड करने इतनी बड़ी हस्तियां पहुंचीं, तो हम आपको बता दें कि ये सभी सेलेब्स एक वेडिंग रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे थे, जो रेवती सुले और सारंग लखानी का था, आइए जानते हैं कि आखिर रेवती सुले हैं कौन।

कौन हैं रेवती सुले

बिजनेसमैन से लेकर नेता राजनेता और सेलिब्रिटीज सभी को रेवती सुले और सारंग लखानी के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया, ऐसे में हर तरफ यही चर्चा हो रही है कि आखिर रेवती सुले हैं कौन, जिनके वेडिंग रिसेप्शन में इतनी जानी मानी हस्ती शामिल हुईं, तो हम आपको बता दें कि रेवती सुले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SCP) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती सांसद सुप्रिया सुले और बिजनेसमैन सदानंद सुले की बेटी हैं। सिर्फ यही नहीं! देश के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की नातिन भी हैं।

Full View

क्या करतीं हैं रेवती सुले

रेवती सुले एक मजबूत राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनका एक भाई भी है, जिसका नाम विजय सुले है। रेवती सुले ने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से इकोनॉमिक में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर की डिग्री हासिल की है। रेवती सुले इतने बड़े घर से होने के बावजूद भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं, यहां तक कि वे राजनीति में भी एक्टिव नहीं हैं, हालांकि उन्होंने एक बार जरूर चुनाव प्रसार में भाग लिया था, जी हां! साल 2024 में अपनी मां सुप्रिया सुले की चुनावी प्रचार में उन्हें सहयोग करते हुए देखा गया था।

Full View Full View

कौन हैं रेवती सुले के पति

रेवती सुले अपनी शादी की वजह से चर्चाओं में आ गईं हैं, उन्होंने नागपुर के मशहूर बिजनेसमैन 'विश्वराज ग्रुप' के कार्यकारी निदेशक सारंग लखानी संग शादी रचाई, सारंग लखानी बिजनेसमैन अरुण लखानी के सुपुत्र हैं। रेवती और सारंग 20 जून को मुंबई में शादी के बंधन में बंधे।

वेडिंग रिसेप्शन में ये दिग्गज हस्तियां पहुंचीं

रेवती सुले और सारंग लखानी की हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन में जानी मानी हस्तियां नजर आईं, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहें हैं। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और बहु राधिका के साथ वेडिंग रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को भी देखा गया। फरहान अख्तर, शाहरुख खान, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और रीमा कपूर जैसे दिग्गज लोग नजर आए।

Full View
Tags:    

Similar News