India's Got Latent Season 2: समय रैना ने आलिया भट्ट को बुरी तरह किया रोस्ट, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

India's Got Latent Season 2: समय रैना के मोस्ट चर्चित शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट का पहला एपिसोड आ चुका है, जिसमें समय रैना आलिया भट्ट का जमकर मजाक उड़ाते नजर आ रहें हैं।

Update:2026-06-20 22:06 IST

India's Got Latent Season 2 First Episode 

India's Got Latent Season 2: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के रियलिटी शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" के दूसरे सीजन की जमकर चर्चा हो रही थी, बीते दिन ही समय रैना ने अनाउंस किया था कि शनिवार की शाम 7 बजे नेटफ्लिक्स पर उनके शो का पहला एपिसोड आएगा। फिलहाल! इंतजार खत्म हो चुका है और मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का पहला एपिसोड आ चुका है, जिसमें गेस्ट बनकर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहुंचीं। समय रैना किसी को भी रोस्ट करने में पीछे नहीं हटते, बस फिर क्या था, उन्होंने आलिया भट्ट का भी जमकर मजाक उड़ाया।

समय रैना ने आलिया भट्ट को बुरी तरह किया ट्रोल

समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के नए सीजन के साथ लौट आए हैं और इसके पहले एपिसोड की गेस्ट आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनीं, बता दें कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अपनी फिल्म "अल्फा" को प्रमोट करने पहुंचीं थीं, जहां समय रैना ने आलिया भट्ट का जमकर मजाक उड़ाया। हालांकि आलिया भट्ट भी नहीं रुकी, उन्होंने भी समय रैना पर जमकर तंज कसा। आलिया भट्ट और समय रैना की मीठी नोंक दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

Full View

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं, समय रैना आलिया भट्ट के लिए कहते हैं, तो आलिया जी, मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि आप यहां हैं... आलिया इसका रिप्लाई देते हुए कहती हैं, मुझे अब रिग्रेट हो रहा है, लेकिन फिर समय ने कहा - मैंने भी जिगरा देखकर रिग्रेट किया था। समय की ये बात सुन सब जोरदार ठहाके लगाकर हंसते हैं। फिर आलिया ने कहा - एटलीस्ट तुमने देखी पिक्चर, उसके लिए शुक्रिया। वहीं फिर समय रैना ने कहा - मैं बहुत नर्वस महसूस कर रहा हूं, सच में आप के बगल में बैठा हूं, मैं आपके पति का बहुत बड़ा फैन हूं और हां आपका भी हूं। आलिया जी आप इतनी बड़ी एक्ट्रेस हैं, आपकी फिल्मों ने करोड़ो का कलेक्शन किया है, लेकिन आप यहां क्यों, इस शो में क्यों आई हो, कहां कान्स, कहां लेटेंट, पर यहां कैमरा आप पे है। समय रैना का ये रोस्ट सुन आलिया भट्ट का मुंह खुला का खुला रह गया। हालांकि आलिया भी नहीं रुकी, उन्होंने भी समय का जमकर मजाक उड़ाया। यहां देखें वीडियो -

नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर आएगा एपिसोड

'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है, और दोनों प्लेटफॉर्म पर एपिसोड बिल्कुल एक जैसे फॉर्मैट और ड्यूरेशन में दिखाए जा रहे हैं। बस फर्क इतना है कि नेटफ्लिक्स पर बिना ऐड के दर्शक इस शो को देख सकेंगे, जबकि यूट्यूब पर दर्शकों को ऐड के साथ देखना पड़ेगा।।बता दें कि, नया एपिसोड हर दो हफ्ते में रिलीज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News