Shraddha Kapoor Upcoming Movies: ईथा के अलावा श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में

Shraddha Kapoor New Movie: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकार श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ईथा का टीजर रिलीज हो गया है, चलिए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में

Update:2026-06-20 13:32 IST

Shraddha Kapoor Upcoming Movies (Image Credit- Social Media)

Shraddha Kapoor New Movie: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। इनकी फिल्मों और इनके अभिनय को ही नहीं दर्शक इनके व्यक्तित्व को भी काफी पसंद करते हैं। यही वजह है कि श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस में सबसे ज्यादा फैन है। वो अपने फैंस के सवालों का भी जवाब देती है, यही नहीं उनका जवाब इतना यूनिक होता है कि हर किसी को पसंद आता है। Shraddha Kapoor ने अपने करियर की शुरूआत आशिकी 2 से की थी। जिसके बाद वो कई सारी फिल्मों में नजर आई है। इससे पहले श्रद्धा कपूर को दर्शकों ने स्त्री 2 में देखा था। स्त्री 2 जब रिलीज हुई थी, तब उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। अब जाकर Shraddha Kapoor ईथा मूवी मेंं नजर आएंगी। जिसका टीजर कॉकटेल 2 के साथ रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं आने वाले समय में ईथा के अलावा श्रद्धा कपूर किस फिल्म में नजर आएंगी। 

श्रद्धा कपूर अपकमिंग मूवीज (Shraddha Kapoor Upcoming Movies)-

श्रद्धा कपूर ईथा मूवी (Shraddha Kapoor Eetha Movie)-

 लक्ष्मण उतेकर की ' ईथा' की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'ईथा' का टीज़र 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाया गया , जो आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। रिलीज़ के तुरंत बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग श्रद्धा कपूर के आगामी फिल्म में अभिनय की खूब तारीफ कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर की ये फिल्म सिनेमाघरों में 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। श्रद्धा कपूर के फर्स्ट लुक ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। 

ईथा फिल्म में श्रद्धा कपूर विथाबाई के किरदार में नजर आएंगी। विथाबाई नारायणगांवकर मराठी लोक रंगमंच की सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में से एक थीं। एक महान तमाशा और लावणी कलाकार के रूप में, उन्हें नृत्य, गायन और महाराष्ट्र की लोक संस्कृति में उनके योगदान के लिए जाना जाता था। वे लोक कलाकारों के परिवार से थीं और उन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदर्शन करते हुए बिताया, जिससे वे मराठी लोक कला में सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक बन गईं।

श्रद्धा कपूर स्त्री 3 मूवी (Shraddha Kapoor Stree 3 Movie)-

मैडॉक फिल्म्स ने अपने कॉमेडी-हॉरर फिल्मों के कैलेंडर में स्त्री 2 की सफलता के बाद स्त्री 3 की भी अनॉउंसमेंट की थी। स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर अहम किरदार में थी। फिल्म के अंत में पता चलता है कि श्रद्धा कपूर एक ऐसी अलौकिक शक्ति हैं, जो केवल राजकुमार राव को  ही दिख सकती हैं और स्त्री की बेटी हैं। तो वहीं फिल्म की कहानी का अंत अक्षय कुमार के कैमियों के साथ होता है। जिसके बाद स्त्री 3 को लेकर दर्शकों के मन में उत्सुकता बढ़ गई है। मैडॉक फिल्म्स के कैलेडर के अनुसार, स्त्री 3 सिनेमाघरों में 2027 में रिलीज होगी। 

श्रद्धा कपूर भेड़िया 2 का भी बनेंगी हिस्सा (Shraddha Kapoor Bhediya 2 Cameo)-

भेड़िया मैडॉक फिल्म्स का ही हिस्सा है। मैडॉक फिल्म्स ने हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की शुरूआत स्त्री फिल्म के साथ की थी। जिसके बाद उसके कैरेक्टर उनके अन्य फिल्मों में कैमियों करते हुए नजर आते हैं। रिपोर्ट कि माने तो श्रद्धा कपूर भी भेड़िया 2 में नजर आ सकती हैं। लेकिन अभी तक कंफर्मेशन नहीं दी गई है। 

इसके अलावा श्रद्धा कपूर मैडॉक फिल्म्स की अन्य हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों का  हिस्सा आने वाले समय में बन सकती हैं। इसके अलावा वो अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है, जिसके बारे में अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। 

Tags:    

Similar News