Pawan Singh ने भरी पब्लिक मे लड़की के साथ कर दी गंदी हरकत, बोले यूजर्स- ये नहीं सुधरेगा

Pawan Singh Latest Video: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह ने एक लड़की संग ऐसी हरकत कर दी है कि वह लोगों के निशाने पर आ चुके हैं|

Update:2025-05-18 09:34 IST

Pawan Singh Latest Video

Pawan Singh Latest Video: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा होती है, वहीं अब फिर उनका एक वीडियो सामने आ गया है, जिसकी वजह से कुछ लोग पवन सिंह को ट्रोल कर रहें हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पवन सिंह का वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें पवन सिंह ने एक लड़की संग ऐसी हरकत कर दी है कि वह लोगों के निशाने पर आ चुके हैं, आइए आपको भी पवन सिंह का वायरल हो रहा वीडियो दिखाते हैं।

पवन सिंह का वीडियो वायरल (Pawan Singh Video Viral)

पवन सिंह का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो "सईयां सुनी ना" रिलीज हुआ, जो यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है, वहीं हाल ही में इस गाने के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट का आयोजन किया गया था, जहां पवन सिंह समेत कई और लोग भी मौजूद थे। इवेंट में पवन सिंह के हजारों फैंस भी उनकी एक झलक देखने के लिए इकट्ठा हुए थे, इसी दौरान पवन सिंह की एक हरकत की देख लोग उनका मजाक उड़ाने लगे हैं।


दरअसल पवन सिंह का जो वीडियो चर्चा में आया है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक लड़की पवन सिंह के पैर छूने आती है, लेकिन पवन सिंह उसे पैर नहीं छूने देते और वे नीचे बैठकर उसका हाथ पकड़ते हैं और फिर उसे उसे गले लगा लेते हैं। पवन सिंह का ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, और यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहें हैं। इतना ही नहीं, इवेंट के कई और वीडियो भी वायरल हो रहें हैं, जिसमें पवन सिंह उस लड़की से चिपक-चिपक कर डांस कर रहें हैं। लड़की का नाम मुस्कान है, जो सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है।

Full View

पवन सिंह हुए ट्रोल (Pawan Singh Bhojpuri Video)

इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये कभी नहीं सुधरेगा।" दूसरे ने लिखा, "ये क्या हो रहा है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "पवन भैया कुछ और ही जुगाड में है।" एक ने तो पवन सिंह को हवसी स्टार भी कह दिया।

Tags:    

Similar News