Anupama New Entry: अनुपमा में होगा नया धमाका, होने जा रही इस एक्टर की एंट्री

Anupama New Entry: अनुपमा सीरियल में बहुत ही जल्द एक नए एक्टर की एंट्री होगी, जिसके बाद कहानी में नया ट्विस्ट आएगा, आइए जानते हैं।

Update:2026-03-03 14:43 IST

Anupama New Entry

Anupama New Entry: स्टार प्लस के चर्चित सीरियल अनुपमा सीरियल में काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां प्रार्थना ने बेटी को जन्म दिया है, वहीं अब गौतम अपनी बेटी को ख्याति और अंश से छीनने के लिए साजिशें रच रहा है। बहुत ही जल्द सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के जन्मदिन और प्रार्थना के बेबी गर्ल का सेलिब्रेशन एक ही दिन होने वाला है, जिसमें जबरदस्त धमाका होगा, आइए जानते हैं।

अनुपमा सीरियल में होगी नई एंट्री

अनुपमा सीरियल लगातार अपने आ रहे जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, जहां अब तक रजनी वाला चार्टर चल रहा था, वहीं अब एक नए किरदार की एंट्री से कहानी एक नया मोड़ लेगी, जी हां! अनुपमा सीरियल से जुड़ी जो अपडेट मिली है, उसके मुताबिक इस शो में अभिनेता सचिन त्यागी की एंट्री होने वाली है, जी हां! सचिन त्यागी इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में काम कर चुके हैं और अब वे अनुपमा में एंटर करेंगे, उनकी एंट्री से कहानी कौन सा नया मोड़ लेगी, ये देखना शानदार होगा।

Full View

अनुपमा सब कुछ छोड़ जाएगी लंदन

अनुपमा में बहुत ही जल्द एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है, ये सेलिब्रेशन अनुपमा के जन्मदिन और प्रार्थना की बेटी के स्वागत में रखा जाएगा, जहां गौतम अपनी बेटी को छीनने की कोशिश करने वाला है। वहीं इस सेलिब्रेशन के बाद अनुपमा को एक फोन कॉल आएगा, दरअसल होली के बाद उसे और उसकी डांस टीम डांस रानीज को लंदन में परफॉर्म करने का ऑफर मिला है, ऐसे में अनुपमा को तीन महीने के लिए लंदन जाना होगा, लेकिन क्या अनुपमा अपने घर परिवार को छोड़ लंदन जाएगी? और यदि वो लंदन जाएगी तो उसके परिवार पर इसका क्या असर होगा, ये देखने वाली बात होगी, क्योंकि प्रेम और राही के रिश्ते में भी प्रेरणा की वजह से खट्टास आने वाली है और दूसरी ओर गौतम प्रार्थना और अंश के बच्चे पर अपनी नजरें गड़ाए बैठा है।

Tags:    

Similar News